बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥19 मई 2021 बुधवार का दैनिक राशिफल
🔱 जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "धर्मशास्त्री" एवं "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ला सप्तमी, ईस्वी 18 मई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 17 मिनट से 14 बजकर 00 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥सप्तमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 51 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी।
💥अश्लेषा नक्षत्र मध्याह्न 15 बजकर 48 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र रहेगा।
💥ध्रुव योग रात्रि 01 बजकर 08 मिनट तक उपरांत व्याघात योग रहेगा।
💥वणिज करण मध्याह्म 12 बजकर 51 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️ लाभ 05 बजकर 28 मिनट से 07 बजकर 10 मिनट तक
🔶️ अमृत 07 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 53 मिनट तक।
🔶️शुभ 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक।
🔶️शुभ 15 बजकर 42 मिनट से 17 बजकर 24 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुम्भ राशि पर 15 बजकर 48 मिनट तक शुभ और श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ एवं मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
💥चंद्रमा कर्क राशि पर मध्याह्न 15 बजकर 48 मिनट तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल
🏵मेष: आज किसी शुभ कार्य के होने का संकेत सितारे दे रहे हैं। किसी बड़े कार्य के पूरे होने का अगर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो वह इंतजार आज खत्म हो सकता है।
🏵वृषभ: आज साहस और पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात फलदायी होगी। जीवनसाथी से किसी प्रकार का वैचारिक मतभेद न रखें।
🏵मिथुन: मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। आप कोई बड़ा निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन अंतत: सही निर्णय ले ही लेंगे।रोग से पीडि़त हैं, तो उसे लेकर लापरवाही न बरतें।
🏵कर्क:आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव मिल सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें।
🏵सिंह: आज धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अच्छे और रचनात्मक लोगों का साथ मिलेगा। शत्रुओं पर हावी होंगे, फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
🏵कन्या: आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है। अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। विचारों में थोड़ी तीव्रता रहेगी। करीबी मित्र से विवाद न करें।
🏵तुला: कोई सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। किसी प्रतियोगिता में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कार्य को करते वक्त विशेष सावधानी रखें।
🏵वृश्चिक: आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी, लोगों का साथ व सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज कार्य में शॉर्टकट का तरीका न अपनाएं।
🏵धनु: आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें।
🏵मकर: आज घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्न होंगे। कोई नई शुरुआत लाभकारी साबित होगी। अपनी इमेज को लेकर लापरवाही न बरतें।
🏵कुंभ: आज अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिल सकता है। किसी नए कार्य के लिए समय अनुकूल है। अपनी मन-बुद्धि को असंयमित न होने दें।
🏵मीन: आज आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। अनावश्यक विवादों में खुद को न उलझाएं।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments