वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार ईशमधू तलवार को दी अन्तिम विदाई

बिंदास बोल @ जयपुर : पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रा. लि. व राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार ईशमधु तलवार का गुरुवार को देर रात ह्रदयघात से निधन हो गया। पत्रकारिता क्षेत्र मे उनकी सक्रिय भूमिका रही थी।  स्व. तलवार ने नवभारत टाइम, पंजाब केसरी, राजस्थान पत्रिका सहित कई बड़े समाचार पत्रो मे कार्य किया था और ईटीवी राजस्थान मे बतौर न्यूज़ हैड के रूप मे सेवाए भी दी थी । वर्तमान में पत्रकारिता के साथ साथ साहित्यक क्षेत्र से भी जुड़े हुए थे। वे राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव व कलमकार मंच के संरक्षक थे।उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार को उनके निवास स्थान से जयपुर महारानी फार्म मानसरोवर मोक्ष धाम पर पहुची । उनके पुत्र डॉ. अनीस तलवार ने मुखाग्नि दी।
💥मुख्यमंत्री सहित नेताओ ने किया शोक व्यक्त

तलवार के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। 

💥पत्रकारो ने दी स्व. तलवार को श्रद्धांजलि 

तलवार का यूं यकायक से चले जाने पर पत्रकार जगत स्तब्ध रह गया।  ईशमधू तलवार के निधन पर बिंदास बोल न्यूज़ watsapp ग्रुप मे एक दिन का शोक रखा गया। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार मिलाप चंद डंडिया, महानगर टाईम्स के सम्पादक गोपाल शर्मा, पिंकसिटी प्रेस क्लब व राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, बिंदास बोल की सम्पादक रीमा गोधा, समाचार जगत के सम्पादक शैलेंद्र गोधा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरीश गुप्ता, पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एल एल शर्मा, सत्य पारीक, वीरेंद्र सिंह राठौड़, नीरज मेहरा, किशोर शर्मा, राधारमण शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रोशन लाल शर्मा, विकास शर्मा, प्रेम शर्मा, वसंत व्यास, निखलेश शर्मा, प्रशान्त गौड़, निशांत मिश्रा, जार के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महिला पत्रकार ममता शर्मा, राधा शर्मा, मणिमाला शर्मा, रेनू शब्द मुखर, रेणू शर्मा, जयाविकुम, शैलजा बंसल व गीता यादव सहित सभी पत्रकारों ने शोक व्यक्त कर शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

💥दाह संस्कार में उपस्थित रहकर दी अन्तिम विदाई 

दाह संस्कार के दौरान डॉ हेतु भारद्वाज, हरिराम मीणा, डॉ.दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, नंद भारद्वाज, फारूक आफरीदी, गजेंद्र श्रोत्रिय, जगदीश शर्मा, सुधांशु माथुर, एलएल शर्मा, हरीश गुप्ता, महेंद्र मधुप, दिनेश शर्मा, विनोद भारद्वाज, अशोक राही, निशांत मिश्रा, उमा मिश्रा, मुकेश मीना, नफीस आफरीदी, प्रेमचन्द गांधी, राजाराम भादू, लोकेश सिंह साहिल, सीए रघुवीर पुनिया, भरत ओला, त्रिभुवन, इंजी.शंकर इंदलिया, कपिल भट्ट, गजेंद्र रिजवानी, संदीप मायामृग, गुलाब बत्रा, अरुण शर्मा, पण्डित रमेश शर्मा, डॉ. जगदीश गिरी, डॉ.वीर विक्रमसिंह, जैमन साहब, दिनेश शर्मा, ओम दैय्या समेत बड़ी संख्या में साहित्यकार, पत्रकार और रंगकर्मी मौजूद थे।

Comments