जानिए पं हरीश शर्मा से 11 अक्तूबर 2021 का पंचांग व राशिफल

बिन्दास बोल @ ज्योतिष

💥11 अक्टूबर 2021 सोमवार दैनिक राशिफल

🔱जय श्री महाकाल🔱 

पं. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 अश्विन शुक्ल षष्ठी सोमवार, ईस्वी 11 अक्टूबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।

🌀राहुकाल प्रातः 07 बजकर 51 मिनट से 09 बजकर 18 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।

💥षष्ठी तिथि रात्रि 23 बजकर 52 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि रहेगी।

💥ज्येष्ठा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 56 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र रहेगा।

💥सौभाग्य योग प्रातः 11 बजकर 48 मिनट तक उपरांत शोभन योग रहेगा।

💥कौलव करण मध्याह्न 13 बजकर 01 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

🔴व्रत- त्योहार

12 अक्टूबर: दिन: मंगलवार: महासप्तमी।

13 अक्टूबर: दिन: बुधवार: महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन।

14 अक्टूबर: दिन: गुरुवार: महानवमी, नवरात्रि हवन।

15 अक्टूबर: दिन: शुक्रवार: दशहरा, विजयादशमी, नवरात्रि पारण, दुर्गा पूजा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️अमृत 06 बजकर 23 मिनट से 07 बजकर 51 मिनट तक

🔶️शुभ 09 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।

🔶️चर 13 बजकर 40 मिनट से 15 बजकर 08 मिनट तक।

🔶️लाभ 15 बजकर 08 मिनट से 16 बजकर35 मिनट तक।

🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ राशि पर मध्याह्न 12 बजकर 56 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ एवं मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

💥चंद्रमा वृश्चिक राशि पर मध्याह्न 12 बजकर 56 मिनट तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

🏵मेष: पारिवारिक समस्या से चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। घर के मुखिया या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

🏵वृषभ: आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

🏵मिथुन: संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

🏵कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है, लेकिन सतर्क होकर यात्रा करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

🏵कन्या: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।

🏵वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

🏵धनु: यात्रा देशाटन में व्यवधान आ सकते हैं। सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

🏵मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

🏵कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति भी आ सकती है, लेकिन सतर्कता से यात्रा करें।

🏵मीन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी।

Comments