💥10 नवम्बर 2021 बुधवार का पंचांग
🔱जय श्री महाकाल🔱
पं. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 कार्तिक शुक्ल षष्ठी बुधवार, ईस्वी 10 नवम्बर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 32 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥षष्ठी तिथि प्रातः 08 बजकर 26 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि रहेगी।
💥उत्तराषाढा नक्षत्र मध्याह्न 15 बजकर 41 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र रहेगा।
💥शूल योग प्रातः 09 बजकर 09 मिनट तक उपरांत गण्ड योग रहेगा।
💥तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 26 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
🔴चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️लाभ 06 बजकर 42 मिनट से 08 बजकर 04 मिनट तक
🔶️अमृत 08 बजकर 04 मिनट से 09 बजकर 26 मिनट तक।
🔶️शुभ 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक।
🔶️चर 14 बजकर 54 मिनट से 16 बजकर 16 मिनट तक।
❄आज का चन्द्रबल- मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
❄चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक सदस्य से ही तनाव मिलेगा। फिजूल खर्ची से बचें। आर्थिक तनाव भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।
🏵वृषभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।
🏵मिथुन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
🏵कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
🏵सिंह: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
🏵कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
🏵तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना हितकर है।
🏵वृश्चिक: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।
🏵धनु: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
🏵मकर: चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, लेकिन पड़ोसी से तनाव मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।
🏵कुंभ: स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलता रहेगा।
🏵मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी।
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर।
Comments