बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥24 नवम्बर 2021 बुधवार दैनिक राशिफल
🔱जय श्री महाकाल🔱
पं. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी बुधवार, ईस्वी 24 नवम्बर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 13 मिनट से 13 बजकर 33 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥पंचमी तिथि रात्रि 03 बजकर 06 मिनट तक उपरांत षष्ठी रहेगी।
💥पुनर्वसु नक्षत्र मध्याह्न 16 बजकर 29 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र रहेगा।
💥शुभ योग प्रातः 07 बजकर 28 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
💥कौलव करण मध्याह्न 14 बजकर 05 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।
🔴चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️लाभ 06 बजकर 52 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक
🔶️अमृत 08 बजकर 13 मिनट से 09 बजकर 33 मिनट तक।
🔶️शुभ 10 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 13 मिनट तक।
🔶️चर 14 बजकर 53 मिनट से 16 बजकर 13 मिनट तक।
❄आज का चन्द्रबल- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुम्भ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा*
🌀चंद्रमा मिथुन राशि पर प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
🏵मेष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
🏵वृषभ: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मधुर संबंध बनेंगे।
🏵मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।
🏵कर्क: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
🏵सिंह: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
🏵कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
🏵तुला: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
🏵वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
🏵धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।
🏵मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामालें में सफलता मिलेगी।
🏵कुंभ: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
🏵मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
Comments