बिंदास बोल @ शशि खण्डेलवाल मेमोरियल ट्रस्ट जयपुर की ओर से स्व.शशि खण्डेलवाल की स्मृति में 08 मार्च, रविवार को श्री महावीर दिगम्बर जैन उच्च माध्यमिक विधालय, सी-स्कीम जयपुर में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक 20वाॅ "विशाल रक्तदान शिविर" का आयोजन किया जा रहा है। शिविर संयोजक शरद खण्डेलवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारम्भ शारदा पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज, कदम्ब डूंगरी के कर कमलों से होगा। शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन के लिये रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा। शिविर में सपरिवार रक्तदान करने वाले दम्पत्तियों को साफा व दुशाला पहना कर सम्मानित किया जायेगा। इस शिविर में देहदान एवं अंगदान एवं नेत्रदान के लिए भी संकल्प पत्र भरवाये जायेंगे ट्रस्ट की न्यासी व पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से गत 20 वर्षो से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मूल उद्देश्य आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
ज्योति-शरद खण्डेलवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में ट्रोेमा सेन्टर एवं एस एम एस अस्पताल ब्लड बैंक, संतोकबा दुर्लभ जी अस्पताल ब्लड बैंक एवं स्वास्थ्य कल्याण बल्ड बैंक की टीमें रक्त एकत्रित करेगी। शिविर में एकत्रित रक्त थेलेसिमिया पीडित बच्चों कें एवं अन्य जरूरतमन्द लोगों के काम आयेगा।
Comments