💥 उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस कार्यकर्त्ता तैयारियो का जायजा लेने पहुचे अल्बर्ट हॉल
बिंदास बोल@ जयपुर : राहुल गाँधी की "युवा आक्रोश रैली" के संदर्भ में आज सोमवार को उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अल्बर्ट हॉल पहुंचे और वहा कल होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होने मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी आर्थिक नीतियों, बढ़ती महंगाई एवं युवाओं में बढ़ती हुई बेरोजगारी के विरोध में कल मंगलवार, 28 जनवरी को जयपुर में "युवा आक्रोश रैली" का आयोजन प्रात 11 बजे अलबर्ट हॉल पर होगा। इस अवसर पर राहुल गांधी रैली को सम्बोधित कर आमजन की आवाज को बुलंद करेंगे।
Comments