जानिए पं हरीश शर्मा से 20 जून 2021 का अभिजीत महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥20 जून 2021 दशमी रविवार का पंचाग व राशिफल

🔱जय श्री महाकाल🔱

पं. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठा शुक्ल दशमी रविवार, ईस्वी 20 जून 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

🌀राहुकाल सायं 17 बजकर 39 मिनट से 19 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 12 बजकर 00 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।

💥दशमी तिथि मध्याह्न 16 बजकर 23 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।

💥चित्रा नक्षत्र सायं 18 बजकर 50 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र रहेगा।

💥परिघ योग रात्रि 20 बजकर 58 मिनट तक उपरांत शिव योग रहेगा।

💥तैतिल करण प्रातः 05 बजकर 39 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।

🔴जून माह के व्रत- त्योहार

🔶️20 जून 2021 गंगा अवतरण दिवस, गंगा स्नान, गंगा पूजन- अबूझ मुहूर्त।

🔶️21 जून 2021 निर्जला एकादशी व्रत, एवं मा गायत्री अवतरण दिवस।

🔶️22 जून 2021 भोम प्रदोष व्रत।

🔶️24 जून 2021 ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️चर 07 बजकर 16 मिनट से 09 बजकर 00 मिनट तक

🔶️लाभ 09 बजकर 00 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक।

🔶️अमृत 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक।

🔶️शुभ 14 बजकर 12 मिनट से 15 बजकर 55 मिनट तक।

आज का चन्द्रबल- मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर प्रातः 07 बजकर 43 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ उपरांत मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा*

💥चंद्रमा कन्या राशि पर प्रातः 07 बजकर 43 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

🏵मेष- स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मिलना होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क हो सकता है।

🏵वृषभ- शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के माहौल में सुख-शान्ति रहेगी। विद्यार्थियों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। जोखिम लेने की प्रवृत्ति मजबूत होगी।

🏵मिथुन- मंहगी वस्तुओं को खरीदने से पहले अपने बैंक बैलेंस को जरूर देख लें। शिक्षा पर ध्यान देना पड़ेगा। यात्रा करने से बचें। उपकरणों में तकनीकी खराबी आ सकती है

🏵कर्क- बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। परिस्थितियाँ काफी अच्छी रहने वाली हैं। अपने काम पर फोकस करें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में दिन अच्छा रहेगा।

🏵सिंह- सामाजिक कार्य में सहभागी हो सकते हैं। कोई आनन्दोत्सव की योजना बना सकते हैं। कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें।

🏵कन्या- दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवन में नया अवसर प्राप्त हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दिन बहुत अच्छा रहने वाला है

🏵तुला- विवादों से दूर रहें। अपना चरित्र अच्छा रखें। सामाजिक कार्यों से दूरी बनाये रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। सर्दी-खाँसी की समस्या हो सकती है।

🏵वृश्चिक- सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न और आनन्द से भरपूर रहेगा। मन मे रचनात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। अविवाहितों के विवाह की चर्चा हो सकती है।

🏵धनु- कानूनी मामलों में सम्झौता हो सकता है। गुप्त शत्रु सामने आ सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी योजना में काम कर सकते हैं। शुभ संयोगों से युक्त रहेगा।

🏵मकर- धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। रुके हुये कार्य पूर्ण होंगे। कोई बात बुरी लग सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

🏵कुम्भ- कार्यों में प्रसन्नता और उत्साह वृद्धि होगी। फालतू की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। अहंकार की भावना का त्याग करें। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

🏵मीन- कार्यक्षेत्र में उन्नति की सम्भावनायें बनेंगी। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर लम्बी बातचीत करेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।


नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।

(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)

Comments