आर. डी. बर्मन को दी संगीतमयी श्रद्धान्जलि


बिंदास बोल@जयपुर : सरगम म्यूजिक ग्रुप की ओर से जवाहर कला केन्द्र मे "हिट्स ऑफ़ आर.डी.बर्मन" संगीतमयी शाम का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यो ने गीतो के जरिए बर्मन साहब को श्रद्धांजलि दी। इसमे महिला जोडियों द्वारा आर डी बर्मन की याद मे खूबसूरत नगमे पेश किये गए। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष मुक्ता चढ्डा ने बताया कि सरगम ग्रुप का मकसद महिलाओं मे छिपी प्रतिभा को निखार कर उन्हें एक मंच प्रदान करना है। इस श्रद्धान्जलि संगीतमयी शाम मे मुक्ता चड्ढ़ा, मधुलिका उज्जवल, राजश्री सीमंत, ममता झा, अनुराधा माथुर, प्रिया बोथरा, सन्ध्या असवाल, स्वाति श्रीमाल, अदिति शर्मा, अनन्या गोस्वामी, रितु, भावना कश्यप, डा. राशि, रुचि गोस्वामी, अन्ना अशोक, सन्तोष भाटी, भारती शर्मा ने सुरीले गीतो की शानदार प्रस्तुतिया देकर समां बाँधा। इस मौके पर एंकर नीना पारीक ने आर डी बर्मन के संगीत के जुडे सफर के बारे मे भी बतलाया।


Comments