बिंदास बोल @ ज्योतिष03 दिसम्बर 2025 मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी बुधवार दैनिक राशिफल एवं शुभ मुहूर्त
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
💥पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री सिद्धार्थ नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2082 श्री शक संवत 1947 मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी बुधवार, ईस्वी 03 दिसम्बर 2025, श्री सूर्य दक्षिणायन उत्तरायन, हेमंत ऋतु।
सूर्य उदय प्रातः 06.55 सूर्यास्त सायं 17.23
राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं।
त्रियोदशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।
भरणी नक्षत्र सायं 18 बजकर 00 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र रहेगा।
परिघ योग मध्याह्न 16 बजकर 57 मिनट तक उपरांत शिव योग रहेगा।
तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 27 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
🎉01 दिसम्बर से 30 दिसंबर तक के व्रत एवं त्यौहार
04 दिसंबर- अन्नपूर्णा एवं दत्तात्रेय जयंती, पूर्णिमा
05 दिसंबर- पौष माह आरंभ
07 दिसंबर- अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
15 दिसंबर- सफला एकादशी
16 दिसंबर- धनु संक्रांति और मलमास शुरु
17 दिसंबर- प्रदोष व्रत
19 दिसंबर- पौष अमावस्या
24 दिसंबर- विनायक चतुर्थी
25 दिसंबर- क्रिसमस
27 दिसंबर- गुरु गोविंद सिंह जयंती
30 दिसंबर- पौष पुत्रदा एकादशी
31 दिसंबर- बैकुंठ एकादशी
💥चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 06 बजकर 57 मिनट से 08 बजकर 15 मिनट तक
अमृत 08 बजकर राशि 15 मिनट से 09 बजकर 43 मिनट तक।
शुभ 10 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक
चर 14 बजकर 46 मिनट से 16 बजकर 05 मिनट तक।
💥आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर रात्रि 23 बजकर 14 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा मेष राशि पर रात्रि 23 बजकर 14 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा
12 रशियो का दैनिक राशिफल
💥मेष- कार्य में बदलाव हो सकता है। सूर्यास्त तक का समय लाभकारी। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। धन लाभ की संभावना कम। कार्य सफल होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा।
💥वृषभ- आज थोड़ा भागदौड़ हो सकती है। धन लाभ के अवसर बनेगे। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया नरम रहेगा।
💥मिथुन- दिन शुभ धन लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। मन अशांत रहेगा। नौकरी में महिला मित्र से मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधित काम लाभदायक। भोजन का आनंद मिलेगा।
💥कर्क- यात्रा योग बनेंगे। सारे दिन से की गई मेहनत शाम को अच्छा फल देगी। अपने कार्यों में रुचि लेवे। विवाद से बचे। माता पिता के आशीर्वाद से कल्याण होगा। यात्रा शुभ।
💥सिंह- राजयोग का संकेत है। अपने धन संबंधित लेनदेन में सावधानी रखे सम्बन्धी लेनदेन में सावधानी रखे। निवेश पर ध्यान दे। राजकार्यों में सफलता है।
💥कन्या- वैवाहिक कार्य सफल होंगे। मित्र से सहयोग मिल सकता है। राजकीय कार्य में बाधा आ सकती है। अपना धैर्य बनाकर रखे, जल्दबाजी में दिक्कत होगी। दिन शुभ होगा।
💥तुला- धन लाभ होगा तथा आवश्यक कार्य में धन खर्च हो सकता है। परिवार के सहयोग से लाभ। कार्यों में जल्दबाजी रखे। मित्र से लाभ की संभावना कम।
💥वृश्चिक- व्यवसाय में धन निवेश को लेकर कोई योजना बन सकती है। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। नकारात्मकता से दूर रहे। विदेश व्यापार के योग बनेंगे।
💥धनु- दिन शुभ रहेगा। कार्यों पूर्ण करने पर ध्यान दे। वैवाहिक आयोजन होगा। संतान से लाभ के योग है। अपने निर्णय समय पर ले। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा।
💥मकर- भवन सम्बन्धी कार्य सम्पन्न होंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। कर्मचारियों के लिए शुभ दिन। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
💥कुम्भ- निजी कार्यों में लाभ तथा कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। परीक्षा का परिणाम अच्छा होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होगी। धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
💥मीन - भवन का सुख मिलेगा। व्यापार में लाभ। सीनियर परेशान कर सकते हैं। आज कोई बड़ा निर्णय लेने का दिन। अपनी बातें गुप्त रखे। मन प्रसन्न रहेगा।
Comments