बिंदास बोल @ जयपुर : जेएलएन मार्ग स्थित कलानेरी आर्ट गैलरी मे सेटवेव आर्गेनाईजेशन की ओर से दो दिवसीय "हैंडीक्राफ्ट और लाइफस्टाइल" एग्जीबिशन का बुधवार 25 एवं 26 दिसंबर को आयोजन होगा। इसके मुख्य अतिथि विचार व्यास (पीसीसी स्पोक्स पर्सन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस), राजीव पांडे (एडीएम सिटी जयपुर), आर्किटेक्ट दौलतराम माल्या,पूर्व जिला एवं सत्र न्यायधीश यू़.सी. बारूपाल होँगे। इसमे हाथ से बनाई हुये विभिन्न आइटम्स की स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा इसमे 25 दिसंबर को आत्म सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। जिसमे श्री राधे गोविंद माथुर महिलाओं को आत्म सुरक्षा से संबंधित जानकारी देंगे। वही सी.के.बिरला हॉस्पिटल की डॉक्टर रिचा दत्ता श्रीवास्तव ओस्टियोपेथी के बारे में बताएंगी।
Comments