हैंडीक्राफ्ट और लाइफस्टाइल" एग्जीबिशन का हुआ समापन


बिंदास बोल@जयपुर : सेटवेव आर्गेनाईजेशन की ओर से जेएलएन मार्ग स्थित कलानेरी आर्ट गैलरी में गुरुवार को दो दिवसीय "हैंडीक्राफ्ट और लाइफस्टाइल एग्जीबिशन" का समापन हुआ । इसमे विचार व्यास (पीसीसी स्पोक्सपर्सन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस), आर्किटेक्ट दौलतराम माल्या, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश यूसी बारूपाल, मिसेज नार्थ इण्डिया 2018 सोनू छाबड़ा, राधेश्याम गुप्ता, डॉ अनीता गौतम, डॉ मेधावी गौतम दीक्षित ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। इसमे सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ,जिसमे राधे गोविंद माथुर ने महिलाओं को आत्म सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। वही सी.के. बिरला हॉस्पिटल की डॉक्टर रिचा दत्ता श्रीवास्तव ने ओस्टियोपेथी के उपचार के बारे में बताया। इसमे हाथ से बनाई हुये आइटम्स आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान रश्मि बालोदिया और शरद व्यास ने गायन की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बाँधा। इस मौके पर संस्था की संस्थापक शिवाली गुप्ता ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर उनका आभार व्यक्त किया ।


Comments