☀️⭐बिंदास बोल@ज्योतिष⭐☀️
ज्योतिष परिषद एव शोध संस्थान अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के अनुसार वर्ष 2020 की शुरुआत कुम्भ राशि और कन्या लग्न में हो रही है। वर्ष 2020 के स्वामी शनि व लग्न स्वामी बुध वर्ष के लग्न से चतुर्थ भाव में सूर्य, केतु, और बृहस्पति के साथ विराजमान हैं। 2020 का वर्ष संकेत देता हैं कि कर्मठ जातकों के लिए यह वर्ष बहुत फलदायी साबित होगा। राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष के राशि स्वामी शनि अपने वर्ष की राशि से ग्यारहवें भाव में विराजमान है जो कि लाभ का घर माना जाता हैं। वर्ष लग्न से चन्द्रमा छटे घर में होने के कारण आलसी व दूसरों के ऊपर अधीन रहने वालो की लिए यह वर्ष सफल नहीं रहेगा। लग्न से तीसरे घर में मंगल के विराजमान होने के कारण वर्ष 2020 काम के क्षेत्र में बहुत से विकल्प लेकर आएगा। भरतीय नव वर्ष का आरम्भ भी बुधवार के दिन से और राजा बुध बना है, विराजमान हैं। इनके साथ ही सूर्य केतु और गुरु भी उपस्थित हैं। कुल मिलाकर वर्ष के लग्न व राशि स्वामी लग्न से सुख भाव में सूर्य, गुरु व केतु के साथ पंचग्रही योग बना रहे हैं। वर्ष की शुरुआत में पराक्रम में मंगल बैठे हैं तो पंचम भाव में शुक्र विराजमान हैं। चंद्रमा छठे घर में हैं।
💐जानिए ज्योतिष परिषद एव शोध संस्थान अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ से 12 राशियो के लिये कैसा रहेग वर्ष 2020💐
👉मेष राशि का फल
इस साल आप अपने कार्य को लेकर कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यवसाय में लाभ और उन्नति होगी। सुख-सुबिधा के लिए आप खर्च करेंगे। वाहन की खरीद बिक्री कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध को संभालकर रखने में भलाई है। प्रेम को प्रेम ही समझे कुछ और नहीं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी साथ ही धार्मिक कार्यो में खर्च भी करेंगे। जनवरी से सितंबर के मध्य अवश्य ही कोई लंबी यात्रा कर सकते हैं ।विदेश यात्रा के लिए मन बनेगा और आप इसके लिए योजना भी बनाएंगे। संतान के ऊपर आपको खर्च करना पड़ सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। सावधानी बरते अच्छा रहेगा। रुके हुए या बिगड़े हुए कार्य को पूर्ण करने में मित्र की सहायता से लाभ मिलेगा। अपने पडोसी व भाई-बन्धु के साथ वाद-विवाद से बचें। आप स्वभाव से क्रोधी है अतः अपने क्रोध को संभाल कर रखे।
👉वृष राशि का फल
यह वर्ष आपके लिए मिश्रित प्रभाव देने वाला है। धन के मामले में यह साल कुछ नया सौगात दे सकता है। यदि साझेदारी में कोई काम कर रहे है तो जनवरी माह तक सावधान रहने की जरुरत है। संतान-पक्ष से ख़ुशियाँ मिल सकती हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें तो अच्छा रहेगा जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।माता के प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है।
परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सकारात्मक सोच रखे।अप्रैल महीना में खर्च बढ़ेगा सोच समझकर खर्च करे तो ठीक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है।नौकरी या व्यावसायिक कार्यों के चलते आपको अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपके व्यावसायिक स्थिति में परिवर्तन होगा आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
👉मिथुन राशि का फल
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है । यह ग्रह बुद्धि तथा व्यापार का कारक ग्रह भी है। इस वर्ष आपकी आर्थिक एवं व्यावसायिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। यदि नौकरी में परिवर्तन के लिए सोच रहे है तो परिवर्तन भी संभव है। नौकरी की तलाश में हैं तो सितम्बर तक अवश्य ही नौकरी मिल जाएगी। आप नयी संपत्ति या वाहन आदि के क्रय में भी निवेश कर सकेंगे और इसमें आपको लाभ भी मिलेगा। किसी नए कार्य का आरम्भ आपके द्वारा किया जायेगा कुछ समस्या आयेगी परन्तु अन्ततः आपको उसमें सफलता भी मिलेगी। आपको मनपसन्द लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आप अपना मकान खरीदना चाहते हैं तो आप मकान खरीदने का उत्तम योग बन रहा है। पुराने जमीन-जायदाद को लेकर आपस में विवाद हो सकता है परन्तु मारपीट लड़ाई झगड़ा से बचना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपके दुश्मन भी अपने बन सकते हैं। अपने कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जिससे आप गौरवान्वित महशुश करेंगे। दांपत्यजीवन को सुखी बनाने के लिए अपने जीवन साथी की बातों को अहमियत दे। आरोप प्रत्यारोप से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।
👉कर्क राशि का फल
कर्क राशि के जातकों के घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य हो सकता है।आप अपने परिवार और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण जीवन व्यतीत करेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती परन्तु उनका सहयोग मिलते रहेगा । धार्मिक स्थलों की यात्रा भी संभावित है।आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा आप सभी आपस में अपनी खुशियां शेयर करेंगे। सभी एक दूसरे का सहयोग करेंगे। जनवरी माह में बड़े भाई से कुछ अनबन हो सकती है परन्तु बाद में ठीक हो जाएगा। यही नहीं जनवरी महीना में आपको अपने जीवन साथी के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। परिवार में छोटे भाई-बहन और मित्रों के साथ आपके संबंध पहले से अधिक बेहतर होंगे।इस साल में या इस साल के आखिरी में कोई नया वाहन ले सकते है। बच्चों के पढ़ाई के ऊपर अधिक व्यय करना पर सकता है। यदि आपके बच्चे नौकरी कर रहे है तो उनका ट्रांसफर, विभाग या स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके बच्चे कोई गलत संगति में फस सकते है अतः इसका ध्यान रखे तो अच्छा रहेगा। साल के अंत तक जमीन जायदाद को लेकर कोई विवाद हो सकता है या लोन लेकर कोई मकान लेंगे दोनों संभावित है अब निर्भर करता है की इस समय आपकी कुंडली की दशा अंतर्दशा क्या बोल रही है।
👉सिंह राशि का फल
सिंह राशि वाले जातक अपने वाणी और व्यवहार को संयमित रखे तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में अहंकार नहीं आने दे। राहु आपके लाभ भाव में होगा जिसके कारण आप बड़े-बड़े सपने देखेंगे जो तुरंत साकार होने वाला नहीं है और इसका प्रभाव आपके पारिवारिक तथा व्यावसायिक रिश्तो पर आ सकता है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आपको पैतृक सम्पति का लाभ मिल सकता है या पुरानी जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान कोर्ट के बाहर हो सकता है। पंचम भाव में केतु के होने से प्रेम संबंध में मतभेद तथा तनाव संभव है अतः अकारण विवाद से बचे तो अच्छा रहेगा। अहम् की लड़ाई से बचे सुखी रहेंगे। अपने सामने सब को बौना न समझे सब को समान स्थान प्रदान करे शांति मिलेगी । संतान के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है यदि संतान विवाह योग्य है तो विवाह की तैयारी कर सकते है। घर में शहनाई बज सकती है। आपके लिए विदेश-यात्रा के योग भी बन रहा है। सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा में भी इस वर्ष वृद्धि होगी।
👉कन्या राशिफल
वर्ष 2020 में नवम्बर माह तक गुरु धनु राशि में अर्थात आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे, इस भाव में गुरु के होने से आपके परिवार में सौहार्द बना रहेगा। परिवार के सदस्यो में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे को सहयोग करेंगे। जीवन साथी के साथ तालमेल बना रहेगा कभी कभी तनावपूर्ण माहौल बन सकता है परन्तु वह भी ठीक हो जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में किसी न किसी मांगलिक कार्य में खर्च होगा। फ़िज़ूल खर्ची को बाय-बाय करे तो अच्छा रहेगा।
इस वर्ष आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ की चिंता हो सकती है। आपका मन धार्मिक और सामजिक कार्यो में लग सकता है। यात्रा का योग बन रहा है परन्तु बहुत लाभदायक नहीं होगा केवल इच्छा की ही पूर्ति हो सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी के माध्यम से फ़ायदा होने की संभावना है। पिता के साथ आपका सम्बन्ध सामान्य बना रहेगा।
👉तुला राशि का फल
तुला राशि वालो का इस वर्ष स्थान परिवर्तन हो सकता है आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए यह परिवर्तन आपके फायदे के लिए होगा। पारिवारिक जीवन संतोषजनक व्यतीत होगा। आप अपने परिवार को प्राथमिकता दे तो अच्छा रहेगा। छोटे भाई बहन के साथ रिश्तो में कुछ खटास आ सकता है। खटास का कारण धन का लेन-देन भी हो सकता है। जीवन साथी के साथ आपका मधुर सम्बन्ध बना रहेगा। आप भरपूर मौज मस्ती का आनंद ले सकेंगे। हां यदि आपकी शादी नहीं हुई है और आप शादी करना चाहते है तो वर्ष के अंत तक आपकी शादी हो जायेगी। कार्यस्थल और व्यक्तिगत जीवन के मध्य संतुलन बना कर चलना फायदेमंद होगा। नहीं तो इसका प्रभाव आपके व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है। लधु यात्राएँ और कुछ लंबी दूरी की यात्राएँ इस वर्ष हो सकता हैं। आलस्य से दूर रहे तो अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का व्यवहार सामान्य रहेगा।
👉वृश्चिक राशि का फल
इस साल आपको भाई-बहनों का सहयोग अपेक्षित है और इसमें आपको सफलता के लिए धैर्य धारण करना पड़ेगा क्योकि आपका इनके मध्य मनमुटाव हो सकता है। भाइयों अथवा मित्रों के साथ पैसे का लेन देन सोच-समझकर ही करें। काफी दिनों से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आकस्मिक कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आप वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिए ईच्छुक है तो बस तैयारी शुरू कर दीजिए और यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की दृष्टि नवम्बर में सप्तम स्थान पर पड़ेगी परिणामस्वरूप वर्ष के अंत में निश्चित ही परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रत्येक काम में मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ तो होंगी, लेकिन प्रगति के भी अनेक अवसर हासिल होंगे।
👉धनु राशि का फल
इस वर्ष 2020 में पारिवारिक जीवन यात्रा में कुछ नयापन दिखाई देने वाला है। घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। एक दूसरे में भाईचारा का भाव दिखाई देगा। पारिवारिक के सदस्यो के मध्य यदि शीतयुद्ध चल रहा होगा तो गुरु की दृष्टि के कारण सुलझ सकता है। सपरिवार कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। शनि के लग्न में गोचर होने से छोटे भाई-बहन की जिम्मेदारी उठानी पर सकती है या उनके साथ रिश्तो में मृदुता का संचार होगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता सामान्य रहेगा माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है संतान की प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख सुविधाओं से जुड़ी कोई नई वस्तु आ सकता है। घर के साज-सज्जा में आपका व्यय हो सकता है। आय के नए स्रोतों से आय में वृद्धि होने का योग बन रहा है। गाड़ी चलाने में सावधानी जरूर बरतें। बच्चे परिश्रमी रहेंगे और विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जितना मेहनत करेंगे आपको उसका फल मिलेगा।
👉मकर राशि का फल
इस वर्ष 2020 में पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकता है। घर परिवार में प्रसन्नता के साथ साथ निराशा भी मिल सकता है। धन का आना जाना लगा रहेगा यानी आमदनी के साथ साथ खर्च भी उसी तरह होगा। खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। भाई बहन के साथ आपका सम्बन्ध सामान्य रहेगा। भाइयो तथा मित्रो के कारण धन व्यय की प्रबल संभावना है। शनि के लग्न भाव में गोचर होने से जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है खासकर पैसो को लेकर। आपको अपने ही वाणी और कर्म के कारण हानि उठानी पर सकती है। पिता का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। यदि पिताजी नौकरी कर रहे है तो संभल जाये उनके ऊपर कोई परेशानी आ सकती है उनके साथ धोखा भी हो सकता है। परिवार में कोई मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। संतान पक्ष से कोई नया समाचार प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर में सुख सुविधाओं तथा साज-सज्जा के ऊपर आपका खर्च हो सकता है।
👉कुम्भ राशि का फल
इस साल आप पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद लेने की स्थिति में होंगे क्योकि पंचम तथा चतुर्थ भाव पर गुरु की दृष्टि है। इस अवधि में आप मौज-मस्ती व शौक पूर्ति के लिए धन ख़र्च करेंगे। आप नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। परिवार के साथ आप यात्रा पर जा सकते है। धार्मिक स्थल से जुड़ी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पुराना विवाद सुलझ सकता है लेकिन इसके लिए आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता लेना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। इस साल आप अपनी इच्छापूर्ति करने के लिए वह सब करेंगे जो करना चाहिए और आपको सफलता भी मिलेगी। आप ऐसा भी कार्य करेंगे जो आपके जीवन के लिए आगे भी काम देगा। छोटे भाई-बहनों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर मनमुटाव हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण तथा तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। इस वर्ष माता तथा पिताजी के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे।
👉मीन राशि का फल
पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। लग्न का स्वामी गुरु कर्म भाव में बैठे है अतः पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका सम्बन्ध अच्छा रहेगा। आपस में प्यार बढ़ेगा कभी कभी मैं मैं की भावना से मनमुटाव सम्भव है अतः मैं छोड़कर हम के साथ आगे बढे और आनन्द की पराकाष्ठा की गोद में सो जाए।मंगल का धनु में गोचर फल 2020 व्यर्थ की बहस से बचने की हर सम्भव कोशिश करे एक दूसरे की भावना का सकारात्मक रूप से ख्याल रखे समस्या अपने आप समाप्त हो जायेगी। मारक स्थान होने के कारण आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते है परन्तु सब कुछ मैनेज हो जायेगा।परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। भाइयो के साथ रिश्तो में प्रगाढ़ता आयेगी। आपके घर में कोई धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। यदि आप मकान या जमीन खरीदने के इच्छुक है तो आपकी इच्छापूर्ति होगी। नए वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
Comments