बिंदास बोल@जयपुर के प्रताप नगर मे आज 30 दिसंबर, सोमवार को सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8:51 पर जयपुर का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण आमजन का जीवन हुआ प्रभावित। लोग 9 बजे तक घरो मे दुबके रहे।कॉलोनीयो की गलियो मे सन्नाटा पसरा रहा। ऐसा प्रतीत हुआ जैसे मकानो, पेडो व वाहनो को कोहरे ने खुद मे समेट लिया हो।सुबह 8:30 बजे तक कोलोनियो के शिवालयो व जैन मन्दिरो मे भक्तो की भीड नदारत रही। कोहरे के कारण वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Comments