बिंदास बोल@जयपुर : क्रिसमस डे पर लायंस क्लब जयपुर एंजेल पर्ल द्वारा लायंस डिस्ट्रिक्ट के "स्वयं बनो सांता क्लॉज" कार्यक्रम के तहत मालवीय नगर स्थित गुरुकुल संस्था में "क्रिसमस कार्निवाल" का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य, गायन, नाटक व अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दी। क्लब की अध्यक्षा लायन स्वग्रही माओ ने बताया कि क्लब के द्वारा बच्चों को नए कपड़े, खिलौने, स्टेशरी, केक, चॉकलेट, फ्रूटी, टोपीया व अन्य सामान वितरित किया गया।गुरुकुल की छात्राओं को कुर्तियां और शिक्षिकाओं व सेविकाओं को साड़ियां व शाल देकर सम्मानित भी किया गया। इसकी मुख्य अतिथि लायंस डिस्ट्रिक्ट की पूर्व प्रांत पाल लायन अंजना जैन थी। इसमे क्लब की सचिव विजया कोठारी, सदस्य चंद्रकांता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सरोज रुंगटा ने भी भागीदारी निभाई। वही गुरुकुल की संचालिका संगीता जैन ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन मंजू बोहरा ने किया।
Comments