बिंदास बोल 🇮🇳 जयपुरः आईआईएस नेटवर्क की ओर से देश के संविधान निर्माण की 71वीं वर्षगांठ मानसरोवर स्थित इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर निदेशक डॉ अशोक गुप्ता के ध्वजारोहण करने के साथ ही पूरा परिवेश राष्ट्र गान की ध्वनि से गूंज उठा। छात्राओं की समूह गीत प्रस्तुति ने देशभक्ति का जज़्बा भर दिया तो, नुक्कड़ नाटक ने विचारों को उद्वेलित कर दिया। इस खास मौके पर डॉ गुप्ता ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने एनएसएस के शिविर का भी विधिवत शुभारंभ किया।
Comments