बिंदास बोल 🇮🇳 जयपुर : लायंस क्लब जयपुर ऐंजल पर्ल की ओर से महावीर पार्क स्थित BSM public school में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमे मुख्य अतिथि के रुप मे क्लब अध्यक्षा लायन स्वगृही माओ ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इस अवसर पर उन्होने छात्र छात्राओं व अभिभावकों को गणतंत्र दिवस का महत्व बतलाया साथ ही स्वच्छता रखने, पोलेथिन काम ना लेने, पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण की भी शपथ दिलवाई । इस दौरान विद्यालय के बच्चो ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देकर दर्शको के दिलो ने देशभक्ति का जज्बा जगाया। क्लब की ओर से सभी विद्यार्थियों व आगंतुकों को टॉफिज, लड्डू, चिप्स, बिस्किट, स्टेशनरी समान, कलर्स, टिफिन व अन्य सामग्री वितरित की गई। वही होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किया गया।
Comments