बिंदास बोल @ जयपुर : गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी । इस अवसर पर उन्होंने पुलिस विभाग के 9 मंत्रायलिक कर्मचारी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह भरतपुर रेंज, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र कुमार गुप्ता पुलिस मुख्यालय, निजी सहायक भूप सिंह यादव महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण, वरिष्ठ सहायक लालाराम आरपीटीसी जोधपुर, वरिष्ठ सहायक अजय कुमार खण्डेलवाल भरतपुर रेंज को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस मुख्यालय राजीव शर्मा ने बताया कि इसमे सहा. प्रशासनिक अधिकारी योगेश कुमार त्रिपाठी जिला भीलवाडा, सहा. प्रशासनिक अधिकारी इन्द्रपाल सिंह आयुक्तालय जयपुर, वरिष्ठ सहायक शंकर सिंह जिला टोंक और वरिष्ठ सहायक राकेश कुमावत राजस्थान पुलिस अकादमी को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भूपेन्द्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण निष्ठा और उत्तरदायित्व की भावना के साथ गणतंत्र की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि गणतंत्र में पुलिस कर्मियों की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है एवं पुलिस कर्मी सजगता से अपनी भूमिका निर्वहन कर गणतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सकते है। इस अवसर पर महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था एमएल लाठर, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस पीके सिंह, उमेश मिश्रा, नीना सिंह, राजीव शर्मा, डॉ. रवि मेहरडा, गोविन्द गुप्ता, प्रशाखा माथुर, बीजू जार्ज जोसफ, सुष्मित विश्वास, स्मिता श्रीवास्तव, महानिरीक्षक पुलिस डॉ. हवा सिंह घुमरिया, आलोक वशिष्ठ, उप महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, एस. परिमाला, दीपक कुमार, राजेश मीणा, राजेन्द्र सिंह, जय नारायण एव सत्येन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।
Comments