जानिए पँ. हरीश शर्मा के अनुसार 30 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल


🏵बिंदास बोल 🌻ज्योतिष🏵


🌻30 जनवरी 2020 का राशिफल🌻


पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार शक संवत् 1941 माघ शुक्ल पंचमी/षष्ठी गुरुवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 30 जनवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।


🌻राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 55 मिनट से 15 बजकर 16 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।


🌻अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।


🌻पंचमी तिथि मध्याह्न 13 बजकर 21 मिनट तक उपरांत पंचमी रहेगी।


🌻उत्तराभद्रपाद नक्षत्र मध्याह्न 15 बजकर 12 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा।


🌻सिद्ध योग प्रातः 05 बजकर 12 मिनट तक उपरांत साध्य योग रहेगा।


🌻बालव करण मध्याह्न 13 बजकर 21 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।


🌻चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
💥शुभ 07 बजकर 10 मिनिट से 08 बजकर 31 मिनिट तक
💥लाभ 12 बजकर 34 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।
💥अमृत 13 बजकर 55 मिनट से 15 बजकर 16 मिनट तक।


🌻चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।


🌻मेष- परिवार में आनंद बना रहेगा। सपरिवार मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। सबको साथ लेकर आगे बढ़ने वाले अधिक लाभ में रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक। भूमि-भवन के मामले बनेंगे।


🌻वृष- लक्ष्य के प्रति समर्पण का भाव रखें और श्रम से उसे हासिल करें। भाग्य का सहयोग पूर्ववत बना रहेगा। सतर्कता और संतुलन के साथ आगे बढ़ते रहें। दिन सामान्य शुभ। उधार से बचें।


🌻मिथुन- जीतता वही है जो हर हाल उत्साह और हौंसला बनाए रखता है। बाधाओं का डटकर मुकाबला करें। शिक्षा प्रेम संतान और आर्थिक क्षेत्र में बेहतर बने रहेंगे। दिन शुभकर।


🌻कर्क- घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। बड़ों का सानिध्य सुख देखा। भावुकतावश या जोश में कार्य करने से बचें। दिन शुभ। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। सबके मान सम्मान का ख्याल रखें।


🌻सिंह- सामाजिक गतिविधयों में बढ़चढ़कर भाग लेंगे। संबंध प्रगाढ़ होंगे। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। बंधुजनों में प्रीति बढ़ेगी। दिन शुभकारक। आलस्य से बचें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे।


🌻कन्या- साज संवार और सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि लेंगे। वाणी व्यवहार मधुर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। अपनों के साथ हर्ष आनंद से समय बीतेगा।


🌻तुला- सभी क्षेत्रों में शुभता का संचार रहेगा। सक्रियता और दक्षता से करीबी प्रभावित रहेंगे। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़त पर रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दिन उत्तम। त्याग और सन्मान पर जोर दें।


🌻वृश्चिक- संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दान इत्यादि में रुचि रहेगी। खर्च पर अंकुश रखने की जरुरत है। दिखावा करने वालों से दूरी रखें। विपक्ष के प्रति कठोर रह सकते हैं। दिन सामान्य शुभकारक।


🌻धनु- आर्थिक उन्नति के अवसर बढ़ेंगे। विभिन्न स्रोतों से आय संभव होगी। प्रदर्शन और पेशेवरता पर जोर देंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर करेंगे। दिन लाभकर। घर बाहर में सामंजस्य बनाकर चलें।


🌻 मकर- सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा। सभी का साथ मनोबल बढ़ाएगा। घर परिवार में सुख सौख्य रहेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाकर सभी का भरोसा जीतेंगे। दिन उत्तम फलकारक।


🌻 कुंभ- भ्रमण एवं मनोरंजन में रुचि लेंगे। भाग्य की प्रबलता मनोबल बढ़ाएगी। बहिर्मुखता को बल मिलेगा। संपर्क का लाभ उठा सकेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।


🌻 मीन- लाभ के अवसर पूर्ववत बने रहेंगे। रूटीन बेहतर बनाए रखें। अपनों का साथ आत्मविश्वास बढ़ायेगा। कहने से ज्यादा कर दिखाने की नीति अपनाएं। दिन सामान्य फलकारक।


🙏जय श्री महाकाल🙏


Comments