जयपुर मे मंगलवार 28 जनवरी को रहेगी यातायात की विशेष व्यवस्था


बिंदास बोल @ जयपुर : कल मंगलवार 28 जनवरी को प्रात 11 बजे अल्बर्ट हॉल रामनिवास बाग में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। डीसीपी ट्रेफिक राहुल प्रकाश ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान यातायात के सुगम संचालन हेतु जयपुर की यातायात व्यवस्था मे परिवर्तन किया गया है। उन्होने आमजन से अपील की है की यातायात मे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर या इमरजेन्सी में सहायता हेतु यातायात पुलिस हैल्प लाईन नं0 1095, 0141-2565630, 2561256, 8764866972, 100 पर सम्पर्क कर सकते है। 
💥28 जनवरी मंगलवार को जयपुर की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी   👇🙏👇🙏👇🙏👇


👉💥. एम.आई. रोड़ पर गो. हॉस्टल चौराहा की तरफ से आने वाले सामान्य यातायात को पांच बत्ती चौराहा से डायवर्ट कर भगवान दास रोड़/न्यू कॉलोनी की तरफ से संचालित किया जायेगा। 
👉💥. एम.आई. रोड़ पर संचालित होने वाला यातायात गौ0 हॉस्टल चौराहा, संजय सर्किल, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, रामगंज चौपड़, गलता गेट मार्ग का उपयोग कर सकेगा।
👉💥 बड़ी चौपड़ से सांगानेरी गेट जाने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर रामगंज बाजार व त्रिपोलिया बाजार में संचालित किया जायेगा।
👉💥 त्रिपोलिया गेट से चौड़ा रास्ता की तरफ आने वाले यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो पर संचालित किया जायेगा।
👉💥 छोटी चौपड़ से अजमेरी गेट जाने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर चांदपोल बाजार व त्रिपोलिया बाजार में संचालित किया जायेगा ।
👉💥 रामबाग से यादगार की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को पृथ्वीराज टी. पाईन्ट से डायवर्ट कर पृथ्वीराज रोड़, स्टेच्यू सर्किल से चौमू हाउस तिराहा की ओर जा सकेगा। 
👉💥. जे.एल.एन. मार्ग से अल्बर्ट हॉल की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को त्रिमूर्ति सर्किल से डायवर्ट कर गोविन्द मार्ग एवं नारायण सिंह तिराहा की तरफ जा सकेगा। 
👉💥. धर्मसिंह सर्किल से एम.डी रोड़ की तरफ यातायात का संचालन निषेध रहेगा। मिनर्वा से धर्म सिंह सर्किल की तरफ जा सकेगा। 
👉💥. टी.पी. नगर चौराहा से एम.आई. रोड़ की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को टी.पी. नगर चौराहा से डायवर्ट कर दिल्ली रोड़/जवाहर नगर बाईपास से संचालित किया जायेगा। (सभा में भाग लेने वाले वाहन/बसें आ सकेगी।) 
👉💥. आगरा रोड़ टनल से आने वाले समस्त यातायात को गोनेर मोड़ आगरा रोड़ से डायवर्ट कर खो-नागोरियान रोड़, जगतपुरा, हनुमान तिराहा से संचालित किया जायेगा। (सभा में भाग लेने वाले वाहन/बसें के अतिरिक्त) 
👉💥 सूचना केन्द्र तिराहा टोंक रोड़ से आरोग्य पथ जे.एल.एन. मार्ग की तरफ,  हीराबाग के रास्ते से जे.एल.एन. मार्ग की तरफ यातायात का संचालित नही होगा।
👉💥 गौ0 हॉस्टल चौराहा से एम.आई. रोड़ अजमेरी गेट की तरफ संचालित होने वाली बस/मिनी बसो को गौ0 हॉस्टल चौराहा से डायवर्ट कर सरदार पटेल मार्ग एवं संसार चन्द्र रोड़ पर संचालित किया जायेगा।
👉💥. रामबाग से यादगार की तरफ आने वाली बस/मिनी बसो को पृथ्वीराज टी. पाईन्ट से डायवर्ट कर पृथ्वीराज रोड़, स्टेच्यू सर्किल से संचालित किया जायेगा। 
👉💥. रामगढ़ मोड़ से बड़ी चौपड़ की तरफ आने वाली बस/मिनी बसो को रामगढ़ मोड़ से डायवर्ट कर धोबीघाट, गलता गेट, टी.पी. नगर, रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाईपास से संचालित किया जायेगा।
👉💥 रामबाग से बड़ी चौपड़ की तरफ संचालित होने वाली लो-फ्लोर बस/मिनी बसो को नारायण सिंह तिराहा से डायवर्ट कर त्रिमूर्ति सर्किल, गोविन्द मार्ग से संचालित किया जायेगा।
👉💥. रामबाग से गॉ0हॉस्टल, चांदपोल की तरफ संचालित होने वाली लो-फ्लोर बस/मिनी बसो को पृथ्वीराज टी-पाईंट से डायवर्ट कर पृथ्वीराज रोड़, चौमू हाउस से संचालित किया जायेगा।
👉💥. दिल्ली रोड़ से संचालित होने वाली रोड़वेज बसे चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नम्बर 14 सीकर रोड़, अल्का तिराहा, विद्याधर नगर से सिन्धीकैम्प आ सकेगी।
👉💥. सिन्धी कैम्प से दिल्ली जाने वाली बसे सिन्धी कैम्प से मयंक तिराहा, पारीक कॉलेज मोड़, झोटवाड़ा रोड़, पानीपेच, चौमू तिराहा, रोड नम्बर 14 वी.के.आई, एक्सप्रेस हाईवे से दिल्ली रोड़ जा सकेगी।
👉💥 आगरा रोड़ से आने व जाने वाली बसे गोनेर मोड़, खो-नागोरियान, जगतपुरा, हनुमान तिराहा, जवाहर सर्किल, बी-2 बाईपास चौराहा टोंक रोड़, बी-2 बाईपास, किसान धर्मकांटा, 200 फीट बाईपास चौराहा, अजमेर रोड़, गौ0 हॉस्टल से सिन्धी कैम्प आ व जा सकेंगी।
👉💥 टोंक रोड़ से आने व जाने वाली बसे बी-2 बाईपास चौराहा टोंक रोड़, बी-2 बाईपास, किसान धर्मकांटा, 200 फीट बाईपास चौराहा, अजमेर रोड़, गौ0 हॉस्टल से सिन्धी कैम्प आ व जा सकेंगी।
👉💥 एम.आई. रोड़, एम.डी. रोड़, यादगार से घाटगेट, गोविन्द मार्ग, जे.एल.एन. मार्ग, टोंक रोड़, पृथ्वीराज रोड़, भगवान दास रोड़, सरदार पटेल मार्ग, संसार चन्द्र रोड़, चांदपोल बाजार, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज बाजार, सूरजपोल बाजार में सभी प्रकार के वाहनो की पार्किग निषेध रहेगी।
  👉 नोट:-🙏
1. सभी प्रकार के इमरजेन्सी वाहनो का आवागमन निर्बाध रहेगा।
2. उपरोक्त डायवर्जनो के अतिरिक्त परिस्थिती अनुसार भिन्न डायवर्जन भी किया जा सकता है।
3. आमजन से अनुरोध है कि अतिआवश्यक ना होने की स्थिति में उपरोक्त क्षेत्रो में आवागमन सीमित करे। 4. इमरजेन्सी में सहायता हेतु यातायात पुलिस हैल्प लाईन नं0 1095, 0141-2565630, 2561256, 8764866972, 100


Comments