"कला मंज़र'' की ओर से कच्ची बस्ती के स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस


बिंदास बोल 🇮🇳  जयपुर: गणतंत्र दिवस पर  ''कला मंज़र'' संस्था की ओर से महिला परिषद द्वारा संचालित डिग्गी हाऊस स्थित कच्ची बस्ती के स्कूल अरुण बाल निकेतन में झंडारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे 1975 के बैच कीसेवानिवृत्त वरिष्ठ आई.ए. एस. मीनाक्षी हुजा और महारानी कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. अमला बत्रा ने शिरकत की। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा झंडारोहण किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतिया भी दी। संस्था की ओर से सभी बच्चों को ड्रॉइंग किट व बिस्कुट का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका मीनाक्षी माथुर ने बताया कि एक दिन पहले बच्चों की विशेष वर्कशॉप लेकर उनसे तिरंगा झंडा बनवाया गया। वही संस्था के संरक्षक वरिष्ठ रंगकर्मी व संगीतकार अनिल सक्सेना ने बताया कि कला मंज़र की ओर से बच्चों को प्रेरक गीत और नृत्य भी सिखाया गया है। इस अवसर पर मीनाक्षी हुजा ने स्कूली बच्चों को सविंधान निर्माण से सम्बंधित रोचक बातें बताईं व गांधीवादी मूल्यों और स्वच्छता के बारे में बताया। वही अमला बत्रा ने बच्चों को तिरंगे के निर्माण से सम्बंधित प्राथमिक जानकारी, राष्ट्र-गीत व राष्ट्र-गान के बारे में रोचक तथ्यों से अवगत करवाया । लेखिका मुखर कविता ने बच्चों को कहानी के रूप में उनके मूलभूत अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। संस्था की मीनाक्षी माथुर ने कला मंज़र के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि कला मंज़र, ग्लोबल वर्ल्ड सोसायटी की सहायक संस्था है। इस मौके पर पूर्णिमा कौल, युवा प्रतिभा चेतना शर्मा व शाइन राधे गोविंद माथुर सहित कई गणमान्य लोग मौजुद रहे।


Comments