जानिए पँ. हरीश शर्मा के अनुसार 24 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल


💥24 मार्च 2020 का राशिफल💥


🙏जय श्री महाकाल🙏


पँ. हरीश शर्मा के "ज्योतिष मार्तण्ड" अनुसार शक संवत् 1941 चैत्र कृष्ण अमावस्या मंगलवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 24 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।


💥राहुकाल प्रातः 15 बजकर 31 मिनट से 17 बजकर 03 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।


💥अभिजीत मुहूर्त मध्याह्म 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।


💥अमावस्या तिथि मध्याह्न 14 बजकर 31 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।


💥उत्तराभद्रपाद नक्षत्र रात्रि 04 बजकर 19 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा।


💥शुक्ल योग मध्याह्न 14 बजकर 42 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।


💥नाग करण मध्याह्म 14 बजकर 59 मिनिट तक उपरांत किंस्तुघ्न करण रहेगा।



चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🌀लाभ 10 बजकर 55 मिनिट से 12 बजकर 27 मिनिट तक
🌀अमृत 12 बजकर 27 मिनट से 13 बजकर 59 मिनट तक।
🌀शुभ 15 बजकर 31 मिनट से 17 बजकर 03 मिनट तक।


💥चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।


🏵मेष- अवसरों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। सक्रियता और सृजनात्मकता बढ़ी हुई रहेगी। बातचीत में सावधान रहें। निवेश की सोच रह सकती है। दिन शुभ।


🏵वृष- आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। दिन खर्चीला और शुभकारक।


🏵मिथुन- व्यक्ति की अच्छे समय में जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इन्हीं जिम्मेदारियों के निर्वहन से स्वयं को बेहतर भी बनाता है। शुभता का संचार बना रहेगा।


🏵कर्क- कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग बना रहेगा। भाग्य की प्रबलता से रुके कार्य भी बनेंगे। तेजी बनाए रखें। धर्म संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।


🏵सिंह- समय की अनुकूलता आपके लिए राहत की तरह है। अधिकाधिक मेहनत करें। बड़ी बातें करने से बेहतर करके दिखाएं। दिन भाग्य वर्धक। व्यर्थ मेहनत से बचें।


🏵कन्या- सफलता योजनाबद्ध प्रयास और परिश्रम पर निर्भर करती है। अनावश्यक मेहनत करें। सेहत का ध्यान रखें। मित्र विश्वसनीय बने रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।


🏵तुला- जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। जीवनसाथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। स्थायित्व को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। भटकाव से बचें।


🏵वृश्चिक- अतार्किक और लुभावनी बातों से दूर रहें। ठगे जाने की आशंका है। बौद्धिक प्रयासों को बल मिलेगा। शिक्षा और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। दिन सामान्य शुभ।


🏵धनु- सभी कार्य प्रेम से सम्पन्न करे। जल्दबाजी ना करे। प्रियजन के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकेंगे। आर्थिक पक्ष सहज रहेगा। बड़ों से बहस से बचें। दिन शुभकारक।


🏵मकर- भव्य-भवन की अभिलाषा को बल मिलेगा। अपनों की सलाह से काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। बड़ों का सानिध्य सुख देगा। दिन सामान्य शुभकर।


🏵कुंभ- संबंधों में सुधार होगा। मेलजोल में रुचि रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में समय दे सकते हैं। बंधुत्व को बल मिलेगा। दिन शुभकारी। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।


🏵मीन- मांगलिक कार्यों में प्रमुखता से शामिल होंगे। सक्रियता और प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। योग्य जनों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। निर्णय क्षमता बेहतर रहेगी।


Comments