बिंदास बोल @ जयपुर : पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वॉड ने शनिवार को छोटी चोपड़ से पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता संदेश दिया। कोरोना से बचाव के लिए सदेश के जरिए आम जनता को ये समझाया कि बाहर नहीं निकले, घर से बाहर अपनी आवाजाही सीमित रखें। ज्यादा आवश्यक हो तो ही घर से बाहर निकलें।अपने मुँह और नाक को मास्क से ढके, किसी से बातचीत करते समय एक मीटर की दूरी बनाए रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। अपने हाथों को साबुन से कुछ समय अन्तराल के बाद धोते रहे एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करें।
निर्भया स्क्वॉड की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीणा ने बताया कोई भी परेशानी हो तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए जारी सरकारी एडवाईजरी का पालन करें। निर्भया स्क्वॉड पूरे जयपुर शहर में लगातार पेट्रोलिंग करती रहेगी। यह स्क्वॉड आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है। आपकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।
Comments