हरमाडा क्षेत्र मे मोटरसाइकिल फ्लेग मार्च का हुआ भव्य स्वागत..पुष्पो की वर्षा कर पुलिस टीम की उतारी आरती
बिंदास बोल @ जयपुर : हरमाड़ा क्षेत्र का आलम यह था कि सायरन की आवाज सुनते ही स्थानीय निवासी "जयपुर पुलिस जिंदाबाद.. निर्भया स्क्वाड हम आपके साथ हैं" नारे लगाते हुए छतों पर पहुंच गए..जैसे ही निर्भया स्क्वाड के फ्लेग मार्च ने कॉलोनी में प्रवेश किया तो हर घर की छतों व बालकोनी से पुष्पों की वर्षा शुरू होने लगी। ये नज़ारा देख महिला पुलिस की टीम मे उत्साह व जोश भर आया। अति उपायुक्त पुलिस सुनीता मीना के नेतृत्व मे पूरी टीम ने हाथ हिलाकर स्थानीय निवासियो का दिल से आभार जताया। ये मौका था हरमाडा क्षेत्र मे चल रहे निर्भया स्क्वाड महिला पुलिस गश्ती दल के मोटरसाईकिल फ्लेग मार्च का। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने निर्भया स्क्वायड टीम पर पुष्पो की वर्षा कर आरती उतारी व मन्त्रोच्चारण से उनकी सुरक्षा की प्रार्थना की। साथ ही स्थानीय बुजुर्गो ने महिला पुलिस टीम को आशीर्वाद भी दिया।
इस दौरान पुलिस के स्वागत मे स्थानीय निवासियो ने करीब 10 किमी. तक की सडक को फूलो की रंगोली से सजाया। महिला पुलिस के फ्लैग मार्च के सम्मान में हर घर के बाहर रंगोली सजी नजर आई।
वही सडको पर कोरोना योद्धाओ के सम्मान मे स्पेशल स्लोगन "निर्भया हम आपके साथ हैं.. राजस्थान पुलिस जिंदाबाद.. जयपुर पुलिस जिंदाबाद..वी सेल्यूट मीडिया पुलिस डॉक्टर ..स्टे होम स्टे सेफ".. गो कोरोना गो कोरोना..नजर आये। कुछ कॉलोनियो के निवासियो ने पुलिस टीम को तिरंगा भी भेट किया।
Comments