ऑनलाईन योगासन कर मनाया विश्व योगा दिवस

बिंदास बोल @ जयपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मातृशक्ति फाउंडेशन ने विभिन्न प्रकार की योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।


कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को योग विशेषज्ञ कु. अंजली भारद्वाज के निर्देशन में विडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से योग क्रियाओं का अभ्यास किया।




संस्था की पदाधिकारी कल्पना शर्मा, ममता शर्मा, सुनीता भारद्वाज, बीना खर्रा, सोमलता भातरा, पूनम तरुण शर्मा, नीरू गुप्ता, अनीता अग्रवाल, बीना जांगिड, रेखा खुटेटा, प्रियंका तिवाड़ी और अन्य महिलाओं व परिजनों को विभिन्न योग क्रियाएं की।



साथ ही योगा का स्वास्थ्य पर होने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी। सभी ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।


Comments