जानिए पँ. हरीश शर्मा के अनुसार 29 जून 2020 का राशिफल

🏵बिंदास बोल @ जयपुर🏵


29 जून 2020 का दैनिक राशिफल


🔱 जय श्री महाकाल 🔱


पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार शक संवत् 1942 आषाढ़ शुक्ल नवमी सोमवार विक्रम संवत् 2077, प्रमादी नाम संवत्सर, तारीख 29 जून 2020, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।


💥राहुकाल प्रातः 07 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।


💥अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।


💥नवमी तिथि रात्रि 22 बजकर 14 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि रहेगी।


💥हस्त नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 14 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र रहेगा।


💥परिघ योग सायं 17 बजकर 14 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग रहेगा।


💥बालव करण प्रातः 11 बजकर 26 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।


चौघड़िया आज का शुभ समय


🌀अमृत 05 बजकर 26 मिनट से 07 बजकर 10 मिनट तक


🌀शुभ 08 बजकर 55 मिनिट से 10 बजकर 39 मिनिट तक


🌀चर 14 बजकर 09 मिनट से 15 बजकर 53 मिनट तक।


🌀लाभ 15 बजकर 53 मिनट से 17 बजकर 38 मिनट तक।


💥चंद्रमा कन्या राशि पर सायं 18 बजकर 27 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।


🏵मेष- सहजता और सृजन में वृद्धि होगी। चिंतन स्तर बढ़ेगा। निजी मामले पक्ष में रहेंगे। बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। दिन पहल पराक्रम में सहायक।


🏵वृष- विनम्रता व्यक्ति का वह आभूषण है जो उसे हर सभा में शोभनीय बनाता है। संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे। जरूरत से अधिक खर्च कर सकते हैं। दिन सामान्य शुभ।


🏵मिथुन- कला कौशल और आर्थिक उन्नति पर फोकस रहेगा। कारोबारी चर्चाओें में प्रभावी रहेंगे। यात्रा संभव है। प्रभाव एवं पूछपरख बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।


🏵कर्क- श्रेष्ठ लोगों के साथ मंच साझा कर सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सभी से प्रशंसा पाएंगे। पदोन्नति के अवसर हैं। प्रशासनिक एवं प्रबंधन के मामले पक्ष में रहेंगे।


🏵सिंह- धर्म एवं अध्यात्म को बल मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। लंबित योजनाओं मं गति आएगी। बाधाएं स्वतः दूर होंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दिन भाग्य कारक।


🏵कन्या- कर्मयोगी की तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी क्षमता से करते रहें। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। वरिष्ठ सहयोगी होंगे।


🏵तुला- दाम्पत्य सहकार का सर्वोत्तमरूप है। एक दूसरे के लिए सर्वसमर्पण की भावना ही इसे मजबूत बनाती है। स्थायित्व बढ़ेगा। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। भाग्य पक्ष से लाभ।


🏵वृश्चिक- तर्क और नियमों पर जोर दें। अस्थिरता से बचने के लिए अनुशासन बढ़ाएं। विपक्ष के प्रति कठोर बने रह सकते हैं। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक अच्छा करेंगे। चुप रहने का प्रयास करें।


🏵धनु- उत्साह भरे रहेंगे। लोग आपकी ऊर्जा और सक्रितया से आकर्षित होंगे। नए मित्र बनेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं। दिन श्रेष्ठ।


🏵मकर- संभवतः आप सही हों इसके बावजूद अपनों का मन रखने का प्रयास करें। घर आए मेहमान को यथासंभव सम्मान दें। जिद और जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य फलकारक।


🏵कुंभ- इच्छित सूचना मिल सकती है। प्रयासों में तेजी लाएं। सामाजिक सरोकारों में रुचि लेंगे। संपर्क और सूचना क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा करेंगे। बंधुत्व भाव बढ़ेगा। दिन शुभ।


🏵मीन- अपनों का साथ खुशी का मूल है। रक्त संबंध प्रगाढ़ होंगे। घर परिवार में उत्सव का माहौल रह सकता है। छोटी-छोटी खुशियों को प्रेम और विश्वास से बड़ा बनाएंगे।


Comments