बिंदास बोल @ ज्योतिष
🌟19 जून 2020 राशिफल🌟
🔱 जय श्री महाकाल 🔱
पँ हरीश शर्मा ज्योतिष मार्तण्ड के अनुसार शक संवत् 1942 आषाढ़ कृष्ण त्रियोदशी शुक्रवार विक्रम संवत् 2077, प्रमादी नाम संवत्सर, तारीख 19 जून 2020, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।
💥राहुकाल प्रातः 10 बजकर 37 मिनट से 12 बजकर 22 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
💥अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।
💥त्रियोदशी तिथि प्रातः 11 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।
💥कृतिका नक्षत्र प्रातः 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
💥धृति योग मध्याह्न 14 बजकर 51 मिनट तक उपरांत शूल योग रहेगा।
💥वणिज करण प्रातः 11 बजकर 03 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।
🏵चौघड़िया का शुभ समय
🌀चर 05 बजकर 23 मिनट से 07 बजकर 07 मिनट तक
🌀लाभ 07 बजकर 08 मिनिट से 08 बजकर 52 मिनिट तक
🌀अमृत 08 बजकर 52 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक।
🌀शुभ 12 बजकर 22 मिनट से 14 बजकर 07 मिनट तक।
💥चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।
🏵मेष- ऐसा कोई कार्य न करें जिसकी जानकारी न हो या कम हो। काम पर ध्यान देवे। अधिक मेहनत और तेज धूप से बचें। परिजनों का साथ बना रहेगा। दिन सामान्य।
🏵वृषभ- विवाह के शुभ प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। दाम्पत्य में शुभता का संचार बना रहेगा। साझेदार उपलब्धि अर्जित कर सकता है। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। साझेदारी में लाभ की संभावना है।
🏵मिथुन- विरोधियों को मौका देने से बचें। विपक्ष की सक्रियता बाधाएं बढ़ा सकती है। सहजता से किसी पर भरोसा न करें। तार्किकता पर जोर दें। रिश्तों को सहजता रहेगी। उधार से बचें। दिन सामान्य।
🏵कर्क- मित्र संबंध प्रगाढ़ होंगे। भावावेश पर नियंत्रण रखें। हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। दिन उत्तम फलकारक। कारोबार बेहतर रहेगा।
🏵सिंह- घर में खुशियों की आवक रहेगी। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। संसाधनों में रुचि रहेगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। सभी के आदर और सम्मान का ध्यान रखें। दिन सामान्य शुभ।
🏵कन्या- साहस और पराक्रम प्रदर्शन में आगे रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। संपर्क क्षे़त्र अच्छा रहेगा। बंधुओं में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। अनुशासन पर जोर देंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
🏵तुला- कुल कुटुम्ब में मांगलिक आयोजन संभव है। घर हर्ष आनंद वातावरण रहेगा। रहन सहन आकर्षक रहेगा। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। दिन संग्रह और संस्कार पर जोर देने वाला।
🏵वृश्चिक- नवीन प्रयासों में तेजी आएगी। प्रयास फलीभूत होंगे। अनुकूलता और सहजता बढ़ेगी। करीबियों में प्रमुख स्थान पाएंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। अनुशासन बनाए रखें।
🏵धनु- दिखावे में न पड़कर काम निकालने की सोच रखें। पुराने मामले उभर सकते हैं। विपक्ष सक्रियता दिखा सकता है। दान धर्म में रुचि रहेगी। योजना बनारक कार्य करें। खर्च पर ध्यान दें।
🏵मकर- कम महत्व के कार्यों से अच्छे लाभ के संकेत हैं। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। युवा बेहतर करेंगे। योजना पर जोर दें। सौदों, समझौतों में सफलता मिलेगी। दिन हितकारक।
🏵कुंभ- कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक मामलों में धैर्य से काम लें। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। अवसरों को लाभ उठाने पर जोर दें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
🏵मीन- भाग्य की प्रबलता और मेहनत का संयोग अपेक्षित सफलता दिलाएगा। आस्था और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ सूचना संभव। योजनाओं में गति आएगी। दिन श्रेष्ठ है।
Comments