जानिए पँ हरीश शर्मा से 17 जून 2020 का दैनिक राशिफल

🌟बिंदास बोल @ ज्योतिष🌟


17 जून 2020 का राशिफल


🔱जय श्री महाकाल🔱


पँ हरीश शर्मा ज्योतिष मार्तण्ड के अनुसार शक संवत् 1942 आषाढ़ कृष्ण एकादशी बुधवार विक्रम संवत् 2077, प्रमादी नाम संवत्सर, तारीख 17 जून 2020, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।


💥राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 22 मिनट से 14 बजकर 06 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।


💥एकादशी तिथि प्रातः 07 बजकर 52 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।


💥अश्विनी नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 04 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र रहेगा।


💥अतिगण्ड योग मध्याह्न 14 बजकर 23 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।


💥बालव करण प्रातः 07 बजकर 52 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।


🏵चौघड़िया आज का शुभ समय


🌀लाभ 05 बजकर 23 मिनट से 07 बजकर 07 मिनट तक


🌀अमृत 07 बजकर 07 मिनिट से 08 बजकर 52 मिनिट तक


🌀शुभ 10 बजकर 37 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक।


🌀चर 15 बजकर 51 मिनट से 17 बजकर 35 मिनट तक।


💥चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।


🏵मेष- इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है, चारो ओर से लाभ होगा, धन धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है, नया व्यापार का योग बन रहा है, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


🏵वृषभ- प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी, लेखन कार्य से धन लाभ होगा, परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं, आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है।


🏵मिथुन- रुका हुआ धन प्राप्त होगा .प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है .परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है .पत्नी से सुख प्राप्त होगा।


🏵कर्क- अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है, व्यपारियो के लिए उत्तम समय है, नए व्यापार के योग है, षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे।


🏵सिंह- नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा, साहित्यिक जगत के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा, विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलेगा।


🏵कन्या- साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा, सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है, जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है, आप को संतान सुख मिलने की संभावना है।


🏵तुला- मान सम्मान में वृद्धि होगा रोजगार से आपको लाभ मिलेगा, आयात निर्यात का योग बन रहा है, परिवार में शुभ कार्य होने का योग है, आपकी आर्थिक हालत सुदृढ़ होगी


🏵वृश्चिक- धन लाभ होने का योग बन रहा है, परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा, भाई बहन का सुख प्राप्त होगा, नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है, अपने आप पर नियंत्रण रखें. 


🏵धनु- यात्रा का योग बन रहा है, स्वास्थ्य से सावधानी बरतें, और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है, जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा।


🏵मकर- नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है, जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है, रोग एवं शत्रु परास्त होंगे, नए कार्य से लाभ मिलेगा।


🏵कुंभ- रोजगार के अवसर मिलेंगे भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है, विद्यार्थियों के कैरियर के लिए बहुत अच्छा समय है।


🏵मीन- समय का सदुपयोग करें समय आपके अनुकूल है भाग्य आपका साथ दे रहा है, जितना आप मेहनत करेंगे, उतनी लाभ मिलेगा प्रचुर मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।


Comments