🌟बिंदास बोल @ ज्योतिष🌟
18 जून 2020 का दैनिक राशिफल
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड के अनुसार शक संवत् 1942 आषाढ़ कृष्ण द्वादशी गुरुवार विक्रम संवत् 2077, प्रमादी नाम संवत्सर, तारीख 18 जून 2020, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।
💥राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 07 मिनट से 15 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।
💥अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।
💥द्वादशी तिथि प्रातः 09 बजकर 41 मिनट तक उपरांत त्रियोदशी तिथि रहेगी।
💥भरणी नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र रहेगा।
💥सुकर्मा योग मध्याह्न 14 बजकर 48 मिनट तक उपरांत धृति योग रहेगा।
💥तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 31 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज का शुभ समय
🌀शुभ 05 बजकर 23 मिनट से 07 बजकर 07 मिनट तक
🌀चर 10 बजकर 37 मिनिट से 12 बजकर 22 मिनिट तक
🌀लाभ 12 बजकर 22 मिनट से 14 बजकर 07 मिनट तक।
🌀अमृत 14 बजकर 07 मिनट से 15 बजकर 51 मिनट तक।
💥चंद्रमा मेष राशि पर मध्याह्म 15 बजकर 03 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।
🏵मेष : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। अच्छे कार्यों से परिजनों के ह्रदय में जगह बनायें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें।
🏵वृषभ : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य सफलता लायेगी।
🏵मिथुन : संवेदनशील ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। निर्थक चिंताओं से दूर रहने का प्रयास करें।
🏵कर्क : मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचिकर रहेगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे।
🏵सिंह : महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। मन में निराशा न पैदा होने दें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा।
🏵कन्या : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।
🏵तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अपन मन को कुछ सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। शिक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।
🏵वृश्चिक : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे।
🏵धनु : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ संभव। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होती नजर आएंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा
🏵मकर : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। मन को व्यर्थ के कार्यों में लगाना महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।
🏵कुंभ : कुछ पुरानी समास्याओं से मन अशांत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
🏵मीन : भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के मध्य समझौतावादी रवैया अपनाएं। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।
Comments