🌟बिंदास बोल @ ज्योतिष🌟
21 जून 2020 का दैनिक राशिफल
🔱 जय श्री महाकाल 🔱
पँ हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार शक संवत् 1942 आषाढ़ कृष्ण अमावस्या रविवार विक्रम संवत् 2077, प्रमादी नाम संवत्सर, तारीख 21 जून 2020, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।
💥राहुकाल प्रातः 17 बजकर 37 मिनट से 19 बजकर 22 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
💥अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।
💥अमावस्या तिथि मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि रहेगी।
💥मृगशिरा नक्षत्र मध्याह्न 13 बजकर 01 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
💥गण्ड योग मध्याह्न 13 बजकर 43 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग रहेगा।
💥नाग करण मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनिट तक उपरांत किंस्तुघ्न करण रहेगा।
💥चौघड़िया आज का शुभ समय
🌀चर 07 बजकर 08 मिनट से 08 बजकर 53 मिनट तक
🌀लाभ 08 बजकर 53 मिनिट से 10 बजकर 38 मिनिट तक
🌀अमृत 10 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक।
🌀शुभ 14 बजकर 07 मिनट से 15 बजकर 52 मिनट तक।
💥चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
12 राशियो के अनुसार राशिफल
🏵मेष- भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। दुर्गा सप्तशती का पाठ करे।
🏵वृष- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। बातचीत में संयत रहें। शिव के पंचामृत अर्पण करें।
🏵मिथुन- मानसिक तनाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।गणपति के दूर्वा चढ़ाए एवं अथर्वशीर्ष का पाठ करे।
🏵कर्क- मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शिव का दूध से अभिषेक करें एवं सोमं सोमाये नमः का जाप करे।
🏵सिंह- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। लाल कुमकुम का दान एवं सूर्य को लाल पुष्प अर्पित करे।
🏵कन्या- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग-प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हरे मूंग एवं हरे कपड़े का दान करे।
🏵तुला- मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सफेद वस्तु एवं सफेद मिठाई का दान करे।
🏵वृश्चिक- मन में नकारात्मक सोच बन सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाल वस्त्र एवं लाल मसूर का दान करे।
🏵धनु- मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। पिता से मतभेद हो सकते हैं। पीली वस्तु एवं देशी घी का दान करे।
🏵मकर- आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। काले तिल एवं तेल का दान करे।
🏵कुंभ- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। काली वस्तुओं का दान करे।
🏵मीन- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।पीली वस्तुओं का दान करे।
Comments