💥बिंदास बोल @ ज्योतिष💥
23 जून 2020 का दैनिक राशिफल
🔱 जय श्री महाकाल 🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार शक संवत् 1942 आषाढ़ शुक्ल द्वितिया मंगलवार विक्रम संवत् 2077, प्रमादी नाम संवत्सर, तारीख 23 जून 2020, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।
💥राहुकाल मध्याह्न 15 बजकर 52 मिनट से 17 बजकर 37 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।
💥द्वितिया तिथि प्रातः 11 बजकर 21 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि रहेगी।
💥पुनर्वसु नक्षत्र मध्याह्न 13 बजकर 37 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र रहेगा।
💥ध्रुव योग प्रातः 11 बजकर 00 मिनट तक उपरांत व्याघात योग रहेगा।
💥कौलव करण प्रातः 11 बजकर 21 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।
💥चौघड़िया आज का शुभ समय
🌀चर 08 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक
🌀लाभ 10 बजकर 38 मिनिट से 12 बजकर 23 मिनिट तक
🌀अमृत 12 बजकर 23 मिनट से 14 बजकर 08 मिनट तक।
🌀शुभ 15 बजकर 52 मिनट से 17 बजकर 37 मिनट तक।
💥चंद्रमा मिथुन राशि पर प्रातः 07 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
12 राशियो का राशिफल
🏵मेष- दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है।
🏵वृषभ- शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। व्याधिग्रस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा।
🏵मिथुन- मानहानि होने की संभावना है। पेट सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी रहेगी।विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा।
🏵कर्क- घर में तनाव का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रीयों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकती है। धन का व्यय होगा। अपयश मिलेगा। समयानुसार कार्य करे।
🏵सिंह- मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रुप से स्वस्थ दिन बीतेगा।
🏵कन्या- परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे, परंतु वाद-विवाद से बचें। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होंगी।
🏵तुला- स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएँगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
🏵वृश्चिक- दुर्घटना से बचे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।
🏵धनु- दिन लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन का आनंद मिलेगा।
🏵मकर- उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रो से लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम।
🏵कुंभ- आप का स्वास्थ्य नरम रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।
🏵मीन- दिन मध्यम फलदायी होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग को पुराना अटका धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए।
Comments