बिन्दास बोल @ जयपुर : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन नही करने वालो पर नगर निगम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में कार्यवाही करते हुए सांगानेर जोन टीम ने जवाहर सर्किल में बिना मास्क घूमने वाले चार लोगो पर कार्यवाही करते हुए प्रत्येक से 200 रू जुर्माना वसूला।आयुक्त विजयपाल सिंह ने बताया कि मोतीडूंगरी जोन टीम द्वारा सेन्ट्रल पार्क में बिना मास्क घूमते पाये जाने पर 12 लोगो पर कार्यवाही करते हुए 2400 रू जुर्माना वसूला गया। आयुक्त विजयपाल सिंह ने बताया कि नगर निगम टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगो को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का समझाइश अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि इसी प्रकार सतर्कता शाखा द्वारा सेन्ट्रल पार्क मे मास्क नही पहनने वाले 20 लोगो पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया। बिना मास्क लगाये सामान बेचने वाले 638 लोगो का हुआ चालान- पुलिस निरीक्षक सतर्कता शाखा राकेश यादव के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुए सतर्कता शाखा द्वारा अब तक बिना मास्क लगाये सामान बेचने वाले 638 विक्रेताओ का चालान किया गया है। इसी प्रकार बिना मास्क पहने सामान खरीदने वाले 210 लोगो, सोशल डिस्टेंस का पालन नही करने वाले 50 लोगो तथा 28 अतिक्रमियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूल किया गया है। सभी जोनो मे हुई इस कार्यवाही से अब तक 3 लाख 39 हजार 600 रू जुर्माना वसूला गया।
Comments