राजस्थान महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर कार्यवाही मे 12,53,700 रूपये का वसूला जुर्माना 

बिंदास बोल @ जयपुर : पुलिस कमिशनरेट जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जयपुर शहर में लाॅकडाउन 5.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ अब तक 6017 कार्यवाही की जाकर जुर्माना राशि 1253700 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। राजस्थान महामारी अध्यादेश के अन्तर्गत विभिन्न अपराधों में जयपुर पुलिस की ओर से कार्यवाही की गई 


🌀सार्वजनिक स्थान व कार्यस्थल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर अब तक 3159 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 631800 रूपये का जुर्माना वसूला गया। 


🌀दुकानदार द्वारा ऐसे व्यक्ति को विक्रय किया जिसने फेस मास्क नहीं लगा रखा था, के विरूद्ध अब तक कुल 790 कार्यवाही की जाकर 3,95000 रूपये का जुर्माना वसूला गया। 


🌀सार्वजनिक स्थान पर लोगो द्वारा थूकने पर अब तक 23 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 4,600 रूपये का जुर्माना वसूला गया। 


🌀सार्वजनिक स्थान पर लोगों द्वारा शराब का सेवन करने पर अब तक 12 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 6,000 रूपये का जुर्माना वसूला गया। 


🌀पान, गुटखा, तम्बाकू विक्रय करते हुये पाये जाने पर अब तक 15 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 14,500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। 


🌀सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम 6 फीट की सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर अब तक 2018 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 201800 रूपये का जुर्माना वसूला गया। 


💥मंगलवार को 22 वाहन जब्त जयपुर शहर मं अनावश्यक व बिना कारण आवाजाही करने वालो के विरूद्ध लाॅक डाउन का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर मंगलवार को कुल 22 वाहनों को जब्त किया गया। शहर में लाॅक डाउन पर अब तक 17,545 दुपहिया एवं चैपहिया वाहन जब्त किये जाकर कुल 1,03,78,800 रूपये का जुर्माना वसूला गया है। 


💥निषेधाज्ञा उल्लंघन, विभिन्न प्रकरणो एवं निरोधात्मक कार्यवाही में अब तक 1214 व्यक्ति गिरफ्तार


लाॅक डाउन के दौरान आपदा प्रबंधन एक्ट-2005, राजस्थान एपिडेमिक डिजीजेज एक्ट, 1957, काला बाजारी व आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं लाॅक डाउन उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध अब तक कुल 519 प्रकरण दर्ज किये गये। जयपुर शहर मे कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शहर मे पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर एकत्रित होने के प्रतिबंध के बावजूद लाॅक डाउन का उल्लघंन करने पर अब तक कुल 1214 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।


Comments