💥राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 का उल्लंघन करने पर अब तक 17913 कार्यवाही की जाकर 2922000/रूपये का जुर्माना वसूला।
💥लाॅक डाउन उल्लंघन पर अब तक कुल 17,730 वाहन जब्त व 11923650 रूपये का जुर्माना वसूला।
बिंदास बोल @ जयपुर, 24 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जयपुर शहर में लाॅकडाउन 5.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ अब तक 17913 कार्यवाही की जाकर जुर्माना राशि 2922000/-रूपये जुर्माना वसूल किया गया है। राजस्थान महामारी
अध्यादेश के अन्तर्गत भिन्न-भिन्न अपराधों में निम्न कार्यवाही की गई ।
🌀सार्वजनिक स्थान व कार्यस्थल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर अब तक 6523 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 1304600 रूपये का जुर्माना वसूला गया।
🌀दुकानदार द्वारा ऐसे व्यक्ति को विक्रय किया जिसने फेस मास्क नहीं लगा रखा था, के विरूद्ध अब तक कुल 1125 कार्यवाही की जाकर 562500 रूपये का जुर्माना वसूला गया।
🌀सार्वजनिक स्थान पर लोगो द्वारा थूकने पर अब तक 61 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 12200 रूपये का जुर्माना वसूला गया।
🌀 सार्वजनिक स्थान पर लोगों द्वारा शराब का सेवन करने पर अब तक 20 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 10000 रूपये का जुर्माना वसूला गया।
🌀पान, गुटखा, तम्बाकू विक्रय करते हुये पाये जाने पर अब तक 17 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 16000 रूपये का जुर्माना वसूला गया।
🌀सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम 6 फीट की सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर अब तक10167 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 1016700 रूपये का जुर्माना वसूला गया।
💥25 वाहन जब्तः-जयपुर शहर में अनावश्यक व बिना कारण आवाजाही करने वालों के विरूद्ध लाॅक डाउन का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर आज कुल 25 वाहनों को जब्त किया गया। शहर में लाॅक डाउन पर अब तक 17730 दुपहिया एवं चैपहिया वाहन जब्त किये जाकर कुल 11923650/रूपये का जुर्माना वसूला गया है।
💥निषेधाज्ञा उल्लंघन, विभिन्न प्रकरणो एवं निरोधात्मक कार्यवाही में अब तक 519 प्रकरण दर्ज कर 1214 व्यक्ति गिरफ्तार:- लाॅक डाउन के दौरान आपदा प्रबंधन एक्ट-2005, राजस्थान एपिडेमिक डिजीजेज एक्ट 1957 कालाबाजारी व आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं लाॅक डाउन उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध अब तक कुल 519 प्रकरण दर्ज किये गये।
जयपुर शहर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शहर मे पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर एकत्रित होने के प्रतिबंध के बावजूद लाॅक डाउन का उल्लघंन करने पर अब तक कुल 1214 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
Comments