वंशिका वेलफ़ेयर सोसायटी के नेक प्रयासो से सभी जरुरतमंदो के चेहरे पर दिखेगी मुस्कान
बिंदास बोल @ जयपुर : वंशिका वेलफेयर सोसाइटी की फाउंडर पूजा मक्कड ने मालवीय नगर मे तिलमिलाती धूप मे रोड पर बैठी 10-12 महिलाओ को छोटे छोटे बच्चो के साथ मुरझाये चेहरे व उदास देखा। उन्होने समाजिक सरोकार मे अपनी भूमिका निभाते हुए उन महिलाओ की समस्या पूछी तो मालुम चला कि महिलाए व बच्चे भूखे है। ऐसे मे पूजा मक्कड ने पास की दुकान से राशन किट खरीदकर उन सभी महिलाओ को वितरित किये ।
इस घटना से प्रेरित होकर वंशिका वेलफ़ेयर सोसायटी की फाउंडर पूजा मक्कड़ ने लोगो की अपील कि सभी लोग अपनी अपनी कॉलोनी मे अपनी अपनी कालोनी में ऐसे लोग ढूंढे जिनके पास राशन नही है, उनकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करे। ताकि कोरोना कहर के बीच कोई भी जयपुरवासी भूखा ना रह पाये। उन्होने बताया कि वंशिका वेलफ़ेयर सोसायटी की ओर से 1 जुलाई से अभियान शुरू किया जा रहा है जिसमे वंशिका वेलफ़ेयर सोसायटी की टीम सडक के किनारे, रेल्वे व बस स्टैंड के पास, कच्ची बस्तियो मे जरुरतमंद व भूखे लोगो को राशन किट वितरण करेंगी।
Comments