बिंदास बोल @ ज्योतिष
🏵29 जुलाई 2020 मुहूर्त व राशिफल🏵
🔱जय श्री महाकाल🔱
pub-7176742259651463
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 श्रावण शुक्ल दशमी बुधवार, तारीख 29 जुलाई 2020, सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।
💥राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 27 मिनट से 14 बजकर 08 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥दशमी तिथि रात्रि 01 बजकर 17 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।
💥विशाखा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 35 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
💥शुक्ल योग मध्याह्न 15 बजकर 33 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।
💥तैतिल करण मध्याह्न 14 बजकर 07 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
चौघड़िया आज का शुभ समय
🌀लाभ 05 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 22 मिनट तक
🌀अमृत 07 बजकर 22 मिनिट से 09 बजकर 04 मिनिट तक
🌀शुभ 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
🌀चर 15 बजकर 50 मिनट से 17 बजकर 32 मिनट तक।
💥चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
🌿30 जुलाई गुरुवार: श्री पुत्रदा, पवित्रा एकादशी।
🌟31 जुलाई शुक्रवार: श्री पवित्रा द्वादशी
🌀01 अगस्त शनिवार: श्री शनि प्रदोष, अश्वत्थ मारुति पूजन
🌟03 अगस्त सोमवार: रक्षा बंधन, भद्रा प्रातः 9.28 तक उपरांत रक्षा बंधन आरंभ, श्रावणी नारियली पूजन, कोकिला व्रत पूजन, सत्य पूर्णिमा व्रत
🏵मेष: दिनचर्या अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में निवेश का योग है। दिन शुभ रहेगा।
🏵वृषभ: मन प्रसन्न रहेगा। दूर-समीप की यात्रा हो सकती है। राज सम्मान प्राप्त होने का प्रबल योग है। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नए संपर्क बनेंगे।
🏵मिथुन: मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में तेजी आयेगी। धर्म का लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। व्यापार का विस्तार होगा। कोई प्रसन्नता का समाचार प्राप्त हो सकता है।
🏵कर्क: परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। अकस्मात धन लाभ का योग है। दूर-समीप की यात्रा हो सकती है। अच्छे कार्यों में धन व्यय होगा।
🏵सिंह: धन का लाभ होगा। कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होगी। मित्रों से सम्बन्ध प्रगाढ होंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार बढ़ने के संकेत है।
🏵कन्या: व्यापार का विस्तार होगा। अधिकारियों से सम्बन्ध मधुर होंगे। धन का लाभ होगा। किसी नई याजना पर विचार हो सकता है। परिवार में उल्लास रहेगा।
🏵तुला: धन का लाभ होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मन में उत्साह रहेगा। कोई प्रसन्नता का समाचार प्राप्त होगा।
🏵वृश्चिक: स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन का लाभ होगा। पत्नी की ओर से कोई चिंता का समाचार प्राप्त होगा। कारोबार में बाधाएं आयेंगी। मन चिंतित रहेगा।
🏵धनु: परिश्रम अधिक करना पडेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। राज काज में विलम्ब होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी। मानसिक तनाव रह सकता।
🏵मकर: व्यापार का विस्तार होगा। नये मित्र बनेंगे। जमीन-जायदाद से लाभ होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, उनसे सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
🏵कुम्भ: धन का लाभ होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आयेगी। संतान पक्ष प्रबल रहेगा। स्वास्थ्य कुशल रहेगा।
🏵मीन: धन का लाभ होगा। परिवार में सुख-सम्पन्नता का वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की का योग है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार होंगे।
Comments