बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥22 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल💥
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 श्रावण द्वितिया बुधवार, तारीख 22 जुलाई 2020, सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।
💥राहुकाल मध्याह्म 12 बजकर 27 मिनट से 14 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥द्वितिया तिथि रात्रि 19 बजकर 23 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि रहेगी।
💥अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 19 बजकर 15 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र रहेगा।
💥सिद्ध योग मध्याह्न 14 बजकर 54 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।
💥बालव करण प्रातः 08 बजकर 27 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
चौघड़िया आज का शुभ समय
🌀लाभ 05 बजकर 37 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक
🌀अमृत 07 बजकर 19 मिनिट से 09 बजकर 02 मिनिट तक
🌀शुभ 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
🌀चर 15 बजकर 52 मिनट से 17 बजकर 35 मिनट तक।
💥चंद्रमा कर्क राशि पर रात्रि 19 बजकर 15 मिनट तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
💥आने वाली शुभ तिथिया
🌿22 जुलाई बुधवार: सिंधारा दोज, श्री स्वामी करपात्री महाराज जयंजी।
🌿23 जुलाई गुरुवार: मधुश्रुवा, हरियाली तीज, श्री स्वर्ण गौरी व्रत।
🌿24 जुलाई शुक्रवार: श्री विनायकी चतुर्थी और दूर्वा गणपति व्रत।
🌿25 जुलाई शनिवार: श्री नागपंचमी, तक्षक पूजा, कल्कि जयंती।
🌿27 जुलाई सोमवार: श्रावण सोमवार श्री दुर्गा अष्टमी, श्रावण माह का चतुर्थ सोमवार, अखिल ब्रह्मांड नायक सृष्टि अधिपति महाराधिराज भगवान श्री श्री बाबा महाकाल की सवारी (उज्जैन), तुलसीदास जयंती, मोक्ष सप्तमी।
🌿28 जुलाई मंगलवार: श्री मंगला गौरी व्रत।
🌿30 जुलाई गुरुवार: श्री पुत्रदा, पवित्रा एकादशी।
12 राशियो का राशिफल
🏵मेष- संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनो के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
🏵वृषभ- कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। अत्याधिक भावुक्ता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।
🏵मिथुन- अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय का सकारात्मक दिशा में लगाएं। भावुक्ता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुचा सकतीं है। कार्य क्षेत्र मे नये आसारों से उत्साहित होंगे।
🏵कर्क- बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होती नजर आएंगी। उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता को बढ़ाएगा। आपके स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें।
🏵सिंह- आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। आपमें दूसरों को आकषिर्त करने की क्षमता है।
🏵कन्या- भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाऐं। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष पर सफलता मिलेगी।
🏵तुला- प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिऐ ब्याकुल होगा। पूर्वाग्रहवश अपने निकटस्थ संबंधों के बारें में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है।
🏵वृश्चिक- व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। भौतिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी।
🏵धनु- मान-प्रतिष्ठा में बृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नये उर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।
🏵मकर- अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता का वाश होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में बृद्धि होगी।
🏵कुंभ- सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होंगे। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। परिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।
🏵मीन- भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिन्तित होगा। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा।
Comments