बिंदास बोल @ जयपुर
💥24 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल💥
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 श्रावण शुक्ल चतुर्थी शुक्रवार, तारीख 24 जुलाई 2020, सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।
💥राहुकाल प्रातः 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
💥चतुर्थी तिथि मध्याह्न 14 बजकर 35 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि रहेगी।
💥पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 16 बजकर 02 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
💥वरियान योग प्रातः 08 बजकर 57 मिनट तक उपरांत परिघ योग रहेगा।
💥विष्टि करण मध्याह्न 14 बजकर 35 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
🏵अभिजीत महूर्त मध्याह्न 12 बजकर 00 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक।
चौघड़िया आज का शुभ समय
🌀चर 05 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 20 मिनट तक
🌀लाभ 07 बजकर 20 मिनिट से 09 बजकर 02 मिनिट तक
🌀अमृत 09 बजकर 02 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक।
🌀शुभ 12 बजकर 27 मिनट से 14 बजकर 09 मिनट तक।
💥चंद्रमा सिंह राशि पर रात्रि 21 बजकर 36 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
🌿24 जुलाई शुक्रवार: श्री विनायकी चतुर्थी और श्री दूर्वा गणपति व्रत।
🌿25 जुलाई शनिवार: श्री नागपंचमी, तक्षक पूजा, श्री कल्कि जयंती।
12 राशियो के राशिफल
🏵मेष- मित्रों के साथ हर्ष-आनंद से समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। निजी जीवन में स्थायित्व बढ़ेगा। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। दिन उत्तम फलकारक। पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी।
🏵वृषभ- वाणी व्यवहार से व्यक्ति सबको अपना बना सकता है। शब्दों के चयन में सतर्कता रखें। विवादों को टालें। संघर्ष से सफलता मिलेगी। विरोधियों के प्रति कठोर बने रह सकते हैं। दिन सामान्य।
🏵मिथुन- शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। मन के इच्छीत मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। प्रियजन से भेंट हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।
🏵कर्क- खुले मन-मस्तिष्क से कार्य करें। पूर्वाग्रह सहजता में बाधक बन सकता है। बड़ों को यथासंभव आदर सम्मान दें। कामकाज बेहतर बना रहेगा। दिन सामान्य शुभ। रहन सहन अच्छा रहेगा।
🏵सिंह- आत्म संतोष बढ़ा हुआ रहेगा। हर हाल में खुश रहेंगे और दुसरो को रखेंगे। प्रभावशीलता और विनम्रता बढ़ेगी। दिखावे पर खर्च से बचें। सूचना एवं संपर्क मजबूत रहेगा। दिन उत्तम।
🏵कन्या- मूल्यवान वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। कला प्रियता एवं दक्षता बढ़ेगी। अपनों के साथ स्मरणीय समय व्यतीत करेंगे। निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। प्रदर्शन सुधरेगा। दिन उत्तम।
🏵तुला- कार्यगति तेज रखें। सकारात्मकता एवं सृजनात्मकता बढ़त पर रहेंगे। प्रभावशीलता बढ़ेगी। आगामी कुछ दिन व्यक्तिगत मामलों के लिए शुभकर। दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगा।
🏵वृश्चिक- कामकाज बेहतर बना रहेगा। करियर-कारोबार एवं वाणिज्यिक मामलों में व्यस्तता रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक संबंध मधुर बने रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।
🏵धनु- सबको साथ लेकर आगे बढ़े तो निश्चित ही उम्मीद से ज्यादा लाभ अर्जित करेंगे। कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दिन लाभकर। गलतियों से बचें।
🏵मकर- चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए हैं। मान सम्मान बढ़ेगा। कामकाज तेजी पर रहेगा। भाग्य का लाभ उठाएं। चापलूसों से सावधान रहें। सभी के साझा प्रयास हितकर रहेंगे। दिन उत्तम।
🏵कुंभ- भाग्य का समय बुलंद रहेगा। निसंकोच आगे बढें। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। विरोधी स्वत: पीछे हटेंगे। बौद्धिक पक्ष को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।
🏵मीन- शिक्षा एवं संतान पक्ष शुभकर रहेगा। प्रेम में धैर्य और सामंजस्य पर जोर दें। अप्रत्याशित घटनाक्रम से बचने के लिए अनुशासन बनाए रखें। कम बोलें और ज्यादा करें की नीति अपनाएं। दिन सामान्य।
Comments