बॉंधो के जलमार्गों से अतिक्रमण हटाने के सम्बंध मे पूर्व मुख्यमंत्री से भेट की

बिंदास बोल @ जयपुर : जन समस्या निवारण मंच के प्रदेशाध्यक्ष सूरज सोनी ने बॉंधो के जलमार्गों से अतिक्रमण हटाने व शहर के जल निकास सिस्टम की कमी को लेकर पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भैंट की ।


सोनी ने वसुंधरा राजे को बताया कि जयपुर मे वर्षा के चलते ड्रेनेज सिस्टम की विफलता से लोगो की आफ़त बन आई , द्रव्यवती मे शहर का अतिरिक्त वर्षा जल डालने हेतु नहरें-नाले बने थे जिन्हें बन्द कर दिया गया ।वहीं प्रदेश मे भारी बरसात के बावजूद रामगढ बॉंध मे पानी नही पहुँचा । बॉंध मे पानी भरने वाली नदियों-नालो से अतिक्रमण हटाने की मॉंग को लेकर लम्बे समय से आन्दोलन कर रहे है । इसके बावजूद सरकार रामगढ बॉंध को लेकर गम्भीर नही है । सरकार की उदासीनता के चलते अतिक्रमण कारियो के हौसंले बुलन्द है और लगातार हो रहे क़ब्ज़े बॉंध के भराव मे बड़ी बाधा है । पुर्व मुख्यमंत्री ने इस विषय को उठाने व सरकार से बात करने का आश्वासन दिया।


Comments