🏵 एटीएम कार्ड चुराकर रूपये निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
🏵मोबाईल लूट का एक आरोपी गिरफ्तार
🏵 24 घंटे में दोनो प्रकरणो में चार आरोपी गिरफ्तार
बिंदास बोल @ जयपुर : मनोज कुमार पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि मोबाईल स्नैचिंग व सम्पति सम्बन्धित अपराध की बढ रही घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतू अवनीश कुमार शर्मा अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त अर्जून राम आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी हरिपाल सिंह, रामरतन सउनि, महिपाल सिंह हैड कानि 401, राजेश चैधरी कानि 8851, जगदीश कानि 8339, संदीप चैधरी कानि 8317, सुरज्ञान कानि 8916, शंकरलाल कानि 6509 की टीम का गठन कर मोबाईल स्नैचिंग एवं सम्पति चोरी सम्बन्धित संदिग्धो पर कडी नजर रखी गई।
💥💥💥
इसी संदर्भ मे थाना सांगानेर सदर पर परिवादीया कु. सुरभी पुत्री शेषनारायण निवासी सुन्दर नगर सांगानेर जयपुर ने दर्ज कराया कि मै ओटो के इंतजार मे सीतापुरा चतराला सर्किल के पास खडी थी तभी एक मोटरसाईकिल सवार आया और मोबाईल छीनकर ले गया। जिस पर प्रकरण संख्या 427/2020 धारा 382 आईपीसी में दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुल्जिम वजीर पुत्र संतराम जाति बंनजारा मुसलमान उम्र 28 साल निवासी सुलतानपुर पलनापुर तहसील कायमगंज थाना कम्पेंल रोड जिला फरूखाबाद उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार सीसा फैक्ट्री के पास हीरा लाल,शंकर लाल प्रजापत मकान हाईटेशन लाईन के पास गोनेर मोड थाना शिवदासपुरा जयपुर को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।
💥💥💥
दूसरे प्रकरण में परिवादी अर्जून पुत्र वृंदावन जाति सुनार निवासी कटावरा थाना गोरी बाजार जिला देवरिया उत्तरप्रदेश ने दर्ज करवाया कि मै सीतापुरा रिको एरिये मे काम करता हुं जहां से अज्ञान व्यक्ति द्वारा मेरा एटीएम कार्ड चोरी कर उसका उपयोग कर एटीएम से छप्पन हजार रूपये निकाल लिये। जिस पर प्रकरण संख्या 430/2020 धारा 380 आईपीसी में दर्ज कर मुल्जिमानो की तलाश की गई। सम्पति सम्बन्धित चोरी में चालान शुदा अपराधियों व एटीएम से रूपये पैसे निकालने वाले संदिग्धो पर निगरानी की गई।
दौराने निगरानी तीन संदिग्ध
1. रवि सोनी पुत्र राजू सोनी जाति सोनी उम्र 22 साल निवासी गांव ईटीयाथोक जिला गोंडा उत्तरप्रदेश
2. वेदप्रकाश यादव पुत्र श्री विश्वनाथ जाति यादव उम्र 18 साल निवासी उदियामोड तहसील व जिला ईटावा उत्तरप्रदेश
3. अखिलेश कुमार पुत्र रामनरेश यादव जाति यादव उम्र 21 साल निवासी गांव घस्साकापुरा तहसील विधुना थाना दिव्यापुर जिला औरेया उत्तरप्रदेश मिले, जिन्होने बाद पूछताछ जुर्म स्वीकार किया जिन्हे गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।
Comments