💥मुख्यमंत्री ने आज गुरुवार से इन्दिरा रसोई योजना का किया शुभारंभ
💥नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं हैरिटेज में 10-10 स्थानों पर संचालित होगी इंदिरा रसोई
बिंदास बोल @ जयपुर : माननीय मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा कोई भी भूखा न सोये के संकल्प के साथ 20 अगस्त आज से इंदिरा रसोई योजना प्रारंभ की जा रही है, जिसमे सभी को केवल 8 रूपये में उच्च गुणवत्ता का खाना मिलेगा। नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं हैरिटेज में 10-10 स्थानों पर इंदिरा रसोई प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आज गुरुवार को शहरी निकायों में इंदिरा रसोई योजना का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारम्भ किया।
💥इन्दिरा रसोई मे भोजन का समय
इसमे सभी को दोपहर का भोजन सामान्यतः सुबह 8.30 बजे से मध्यान्ह 1 बजे तक मिलेगा। रात्रिकालीन भोजन शाम 5 बजे से 8 बजे तक मिलेगा। भोजन करने के लिये किसी भी प्रकार के दस्तावेज की कोई आवष्यकता नहीं है। कोई भी व्यक्ति सम्मान पूर्वक 8 रूपये में भोजन की थाली प्राप्त कर सकता है।
💥8 रूपये में मिलेगा उच्च गुणवत्ता का खाना
इंदिरा रसोई में 8 रूपये में सभी के लिये शुद्व, ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। प्रति थाली 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 250 ग्राम चपाती एवं आचार उपलब्ध करवाया जायेगा। जिला स्तरीय समिति स्थानीय आवष्यकतानुसार मैन्यू में परिर्वतन कर सकती है। रसोई स्थल पर सम्मान पूर्वक बैठक खाने की व्यवस्था होगी। राज्य सरकार द्वारा प्रति थाली 12 रूपये का अनुदान दिया जायेगा। इसके लिये प्रतिवर्ष 100 करोड़ रूपये का बजट का प्रावधान किया गया है।
💥यहां-यहां शुरू होगी इंदिरा रसोई
नगर निगम जयपुर ग्रेटर में मुहाना मंडी, विष्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (वीकेआई) के पास, सांगानेर पुलिया के नीचे, रैन बसेरा थड़ी मार्केट मानसरोवर, महिला कामकाजी हाॅस्टल लालकोठी सब्जी मण्डी के पास, जेके लाॅन अस्पताल, एसएमएस अस्पताल, महिला चिकित्सालय, कालवाड़ रोड़ वार्ड नं. 15 कार्यालय तथा रैन बसेरा रेल्वे स्टेशन जगतपुरा में इंदिरा रसोई संचालित की जायेगी। इसी प्रकार नगर निगम हैरिटेज जयपुर में टीला नं. 5 जवाहर नगर, अम्बेडकर भवन जयपुर, रैन बसेरा बडौदिया बस्ती, सिन्धी कैम्प बस स्टेण्ड, सामुदायिक केन्द्र वार्ड नं. 78, जनाना अस्पताल चांदपोल, सामुदायिक केन्द्र वार्ड नं. 17 भट्टा बस्ती, गणगौरी हाॅस्पिटल तथा सामुदायिक केन्द्र राजमल तलाब में इंदिरा रसोई संचालित की जायेगी।
💥इसके साथ ही जयपुर जिले की 12 नगर पालिकाओं में भी आज से इंदिरा रसोई शुरू हो रही है। जिला कलेक्टर ने बताया कि नगर पालिका चैमू में बस स्टेण्ड, सांभर में रैन बसेरा नेहरू गार्डन पांच बत्ती चैराहा, चाकसू में कोटखावदा मोड़ स्टेण्ड, कोटपूतली में पुरानी सब्जी मण्डी स्थित रैन बसेरे में, जोबनेर में मैन मार्केट, फुलेरा में नगर पालिका आफिसर के पास अम्बेडकर भवन में, विराट नगर में वार्ड नं. 20 के सामुदायिक भवन में, शाहपुरा में बस डिपो के सामने, किशनगढ़-रेनवाल में दातारामगढ़ रोड़ अम्बेडकर भवन में, बगरू में सामुदायिक भवन छीपो के मोहल्ले में, पावटा के पुराने ग्राम पंचायत भवन में तथा बस्सी में राजीव गांधी सेवा केन्द्र में इंदिरा रसोई संचालित की जायेगी।
💥गुणवत्ता की होगी माॅनिटरिंग
जिला स्तरीय समिति द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की जायेगी। गुणवत्ता सम्बन्धी किसी भी प्रकार की शिकायत सम्बन्धित निकाय में, जिला कलेक्टर को या स्वायत्त शासन विभाग के टोल फ्री नम्बर 18001806127 पर दर्ज करवाई जा सकती है।
💥कोरोना से बचाव के लिये किये गये आवश्यक प्रावधान
कोरोना महामारी से बचाव के लिये रसोईयों पर सभी आवष्यक प्रावधान किये गये है। भोजन ग्रहण करने वालो से सोशल डिस्टेसिंग, मास्क लगाने एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देषों की पालना आवष्यक रूप से करवाई जायेगी। सभी रसोईयों को प्रतिदिन सैनेटाईज किया जायेगा। रसोई में कार्यरत कार्मिकों को कोरोना महामारी के सम्बन्ध में जारी सभी दिशा-निर्देशो का पालन करना होगा। समय-समय पर इनके स्वास्थ्य की भी जांच की जायेगी।
💥आम आदमी भी सहभागी हो सकते है- इस योजना में कोई भी व्यक्ति/संस्था/काॅर्पोरेट/फर्म आदि आर्थिक सहयोग भी कर सकती है। दान/ सहयोग मुख्यमंत्री सहायता कोष अथवा रजिस्ट्रेट जिला स्तरीय इंदिरा रसोई के बैक खाते में ही किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति अपने परिजनों की वर्षगांठ,जन्मदिवस या अन्य किसी अवसर पर दोपहर/रात्रि या दोनों समय के भोजन को प्रायोजित कर सकता है।
💥बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान आयुक्त नगर निगम ग्रेटर जयपुर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर जयपुर एवं हैरिटेज में 7-7 कुल 14 रसोईयों का संचालन टच स्टोन फाउन्डेषन के सहयोग से तथा शेष 3-3 कुल 6 रसोईयों का संचालन मीठा लाल प्यारी बाई एवं घीसू लाल कान्ति लाल कुहाड ट्रस्ट के सहयोग से किया जायेगा।
💥इसी प्रकार नगर पालिका कोटपुतली में वैदान्त फाउन्डेशन, शाहपुरा में महाराजा इवेन्टस, विराट नगर एवं पावटा में नाषा (नाॅबल एक्टिविटी एण्ड सोषल एवयेरनेस), बस्सी में देव मल्टी सर्विस, सांभर, फुलेरा, किषनगढ़-रेनवाल तथा जोबनेर में सूजस सांस्कृतिक सेवा संस्थान, चाकसू में अन्जूमन विकास संस्थान, बगरू में यूथ ऐली ( दा फ्रेन्ड आफ यूथ) तथा नगर पालिका चैमू में आपन फाॅर स्माइल आलवेज संस्था के सहयोग से इंदिरा रसोई का संचालन करने वालो से सोशल डिस्टेसिंग, मास्क लगाने एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देषों की पालना आवष्यक रूप से करवाई जायेगी। सभी रसोईयों को प्रतिदिन सैनेटाईज किया जायेगा। रसोई में कार्यरत कार्मिकों को कोरोना महामारी के सम्बन्ध में जारी सभी दिशा-निर्देशो का पालन करना होगा। समय-समय पर इनके स्वास्थ्य की भी जांच की जायेगी।
Comments