बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥20 अगस्त 2020 गुरुवार का पंचांग व राशिफल💥
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितिया गुरुवार, ईस्वी 20 अगस्त 2020, सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 01 मिनट से 15 बजकर 39 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।
🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 58 मिनट स 12 बजकर 05 मिनट तक।
💥द्वितिया तिथि रात्रि 24 बजकर 14 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि रहेगी।
💥पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 50 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
💥शिव योग सायं 17 बजकर 40 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
💥बालव करण मध्याह्न 15 बजकर 48 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🌀शुभ 05 बजकर 52 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक
🌀चर 10 बजकर 46 मिनिट से 12 बजकर 24 मिनिट तक
🌀लाभ 12 बजकर 24 मिनट से 14 बजकर 01 मिनट तक।
🌀अमृत 14 बजकर 01 मिनट से 15 बजकर 39 मिनट तक।
🏵*आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार*-
प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र एवं बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा।
*🏵आज का चन्द्रबल- मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि के लिए श्रेष्ठ है।*
💥चंद्रमा सिंह राशि प्रातः 05 बजकर 15 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
*🏵भाद्रपद (अगस्त) माह के पर्व एवं त्यौहार 2020*
भाद्रपद शुक्ल तृतीया शुक्रवार 21 अगस्त 2020 हरतालिका तीज प्रातःकाल हरितालिका पूजा मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 57 मिनट से सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक।
🏵मेष:आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना हो सकता है। आज मानसिक चिंता बढऩे पर हताश न हो।
🏵वृषभ :आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से व्यथित न हों।
🏵मिथुन:आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बाहरी खान-पान से परहेज करें। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
🏵कर्क:आज के दिन आपके साहस में खूब वृद्धि होने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। घरेलू जीवन में भी खूब व्यस्तता रहेगी। आपस में विवाद करने से बचें।
🏵सिंह: इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आज आपके खर्चों में खूब तेजी रहेगी। आपनी परिवारिक जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़ें।
🏵कन्या: आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनके स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। आज जल्दबाजी से किसी नतीजे पर न जाएं।
🏵तुला: आज के दिन काम-काज के दौरान आपको कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। आज दूसरों पर अपना काम न छोड़ें।
🏵वृश्चिक: आज के दिन कारोबार के क्षेत्र में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। आज काम करने में अनियमितता न दिखाएं।
🏵धनु: आज के दिन आपके जीवन में छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।
🏵मकर: आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। अपने काम में आपका पूरा-पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। आज झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।
🏵कुंभ: आज के दिन कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का सोचेंगे। आज सहकर्मियों पर अधिक निर्भरता करने से बचें।
🏵मीन: आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत करें।
Comments