बिंदास बोल @ जयपुर
💥19 अगस्त 2020 बुधवार का दैनिक राशिफल
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ हरीश शर्मा ज्योतिष मार्तण्ड के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 भाद्रपद कृष्ण पक्ष अमावस्या बुधवार, ईस्वी 19 अगस्त 2020, सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।
💥राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 24 मिनट से 14 बजकर 02 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥अमावस्या तिथि प्रातः 08 बजकर 12 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।
💥मघा नक्षत्र रात्रि 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
💥परिघ योग रात्रि 21 बजकर 14 मिनट तक उपरांत शिव योग रहेगा।
💥नाग करण प्रातः 08 बजकर 12 मिनिट तक उपरांत किंस्तुघ्न करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज का शुभ समय
🌀लाभ 05 बजकर 52 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक
🌀शुभ 07 बजकर 30 मिनिट से 09 बजकर 08 मिनिट तक
🌀अमृत 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक।
🌀चर 15 बजकर 40 मिनट से 17 बजकर 18 मिनट तक।
🏵आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार
प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र एवं बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा।
🏵आज का चन्द्रबल- मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि के लिए श्रेष्ठ है।
💥चंद्रमा दिन रात सिंह राशि संचार करेगा।
12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके अंदर उत्साह बना रहेगा।
🏵वृषभ: आज का दिन शुभ रहेगा। नए लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। किसी विशेष काम में आपको मदद मिलेगी। कार्यालय में काम का सम्मान होगा। अधिकारी वर्ग से मेलजोल रहेगा।
🏵मिथुन: आज अच्छा समय बीतेगा। अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है
🏵कर्क: माता के प्रति आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। कुछ कानूनी या सरकारी समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते हैं।
🏵सिंह: कार्यस्थल पर आपकी मान- मर्यादा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में अचानक से धन लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा ।
🏵कन्या: नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है। भविष्य में लाभ के संकेत हैं। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में प्रतिष्ठा हासिल होगी। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा।
🏵तुला: आज का दिन शुभ रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आज दोस्तों की मदद मिलेगी। बाधाएं दूर होंगी व आपके कार्य आसानी से हो जाएंगे। अपने बजट पर नियंत्रण रखें।
🏵वृश्चिक: माता-पिता के सहयोग से आपका काम पूरा होगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी की संभावना है। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। बच्चों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।
🏵धनु: रचनात्मक क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कोर्ट में लंबित कोई संपत्ति संबंधी मामला आपके पक्ष में जाएगा। आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
🏵मकर: आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।
🏵कुंभ: कार्यालय में कोई उलझा मामला सुलझेगा। आज आपके काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव आ सकता है। संतान की ओर से बड़ी खबर मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
🏵मीन: कार्यालय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वित्तीय फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा वक़्त है। दिन अनुकूलता लिए हुए है। जीवनसाथी की स्वास्थ्य ख़राब होने की आशंका है।
Comments