बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥21 अगस्त 2020 शुक्रवार का मुहूर्त व राशिफल💥
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया शुक्रवार, ईस्वी 21 अगस्त 2020, सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।
🌀राहुकाल प्रातः 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 58 मिनट स 12 बजकर 05 मिनट तक।
💥तृतीया तिथि रात्रि 23 बजकर 04 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि रहेगी।
💥उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 21 बजकर 29 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र रहेगा।
💥सिद्ध योग मध्याह्न 13 बजकर 59 मिनट तक उपरांत साध्य योग रहेगा।
💥तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 39 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज का शुभ समय
चर 05 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक
🌀लाभ 07 बजकर 31 मिनिट से 09 बजकर 08 मिनिट तक
🌀अमृत 09 बजकर 08 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।
🌀शुभ 12 बजकर 23 मिनट से 14 बजकर 01 मिनट तक।
🏵आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार-
प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र एवं बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा।
🏵आज का चन्द्रबल- मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि के लिए श्रेष्ठ है।
💥चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
12 राशियो का राशिफल
🏵मेष- आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के साथ प्रवास के योग है।
🏵वृषभ- आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी नहीं है। अनेक प्रकार की चिंता सताएगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं।
🏵मिथुन- व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रो से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपा से पदोन्नति भी संभव है।
🏵कर्क- दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों के पर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करनेवालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। माता से भी लाभ मिलेगा।
🏵सिंह- आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम करना पडेगा। संकटजनक स्थिति से दूर रहिएगा।
🏵कन्या- आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम रखीए। अनैतिक कृत्यों से दूर बनाये। खर्च की मात्रा बढेगी।
🏵तुला- छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है।
🏵वृश्चिक - आप का पारिवारिक वातावरण आनंद से भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्धी एवं शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। कार्य में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
🏵धनु- सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सर्जानात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानो के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।
🏵मकर - परिवारजनों के साथ झगडे-टंटे के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगडेगा।
🏵कुम्भ- आज आप के मन से चिंता कम हो जाएगी और आप मानसिक रुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा।
🏵मीन- नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइए। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाले। खान-पान पर संयम रखें। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
Comments