💥28 अगस्त 2020 शुक्रवार का राशिफल💥
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी शुक्रवार, ईस्वी 28 अगस्त 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 21 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 56 मिनट स 12 बजकर 47 मिनट तक।
💥दशमी तिथि प्रातः 08 बजकर 40 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।
💥मूल नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा।
💥प्रीति योग मध्याह्न 16 बजकर 03 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग रहेगा।
💥गर करण प्रातः 08 बजकर 40 मिनिट तक उपरांत वणिज करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🌀चर 05 बजकर 56 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक
🌀लाभ 09 बजकर 03 मिनिट से 09 बजकर 09 मिनिट तक
🌀अमृत 09 बजकर 09 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक।
🌀शुभ 12 बजकर 21 मिनट से 13 बजकर 58 मिनट तक।
🏵आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार
प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र एवं बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा।
🏵आज का चन्द्रबल- मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ और मीन के लिए श्रेष्ठ है।
💥चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
🏵भाद्रपद (अगस्त) माह के पर्व एवं त्यौहार 2020
💥भाद्रपद शुक्ल एकादशी शनिवार 29 अगस्त 2020- परिवर्तिनी एकादशी। झलझुलानी एकादशी व्रत।
💥भाद्रपद शुक्ल त्रियोदशी रविवार 30 अगस्त 2020- प्रदोष व्रत।
💥भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी सोमवार 31 अगस्त 2020- ओणम/थिरुवोणम थिरुवोणम, श्री गणपति विसर्जन।
🏵मेष- किसी की छोटी बात भी आपको दुखी कर सकती है। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। छात्रों के दिन फलदायी है। संपत्ति संबंधित कार्य को आज के लिए टाल दें।
🏵वृषभ- उर्जा और उत्साह से भरपूर होंगे। इसका फायदा आपको कार्य में मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से भी दिन अच्छा है। मनपसंद भोजन मिलेगा। अतिउत्साह से बचें और विवाद से दूर रहें।
🏵मिथुन- धैर्य की कमी रहेगी। हालांकि, इसका बहुत नुकसान आपको नहीं होने वाला है। अपने लक्ष्य में सफल रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
🏵कर्क- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, कोर्ट-कचहरी में सफलता का योग नहीं है। इसे बाहर सुलझाने का प्रयास करें। दिन इसमें अहम हो सकता है। ससुराल पक्ष से उपहार मिलेगा।
🏵सिंह- क्रोध पर संयम रखें और वाद- विवाद को टालें। अधिक खर्च की संभावना है। इसलिए जेब का ध्या रखें। स्त्री पक्ष से बचकर रहें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
🏵कन्या- यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी। शत्रु परास्त होंगे। स्त्री मित्रों से लाभ मिल सकता है। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। कार्य के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है।
🏵तुला- नौकरी में पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। नया शुरू करने के लिए दिन शुभ है।
🏵वृश्चिक- लक्ष्यों को आप हासिल करने में कामयाब रहेंगे। दिन के उत्तरार्ध में शारीरिक थकान, आलस्य अनुभव करेंगे। व्यवसाय के लिए दिन चुनौती पूर्ण है। अनावश्यक खर्च होगा।
🏵धनु- काम में अड़चन की आशंका है। गहरे पानी से दूर रहें। रिश्तेदारों से संपत्ति विवाद की आशंका है। धन और कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। आज इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।
🏵मकर- दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है व्यापार बढ़ेगा और लाभ के संकेत हैं। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नये वाहन खरीद सकते हैं।
🏵कुंभ- यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छा समाचार अपने कार्य को लेकर मिल सकता है। धन का व्यय होगा।
🏵मीन- धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। स्वभाव में संयम रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
Comments