जानिए पँ हरीश शर्मा से 23 अगस्त 2020 का शुभ मुहूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ जयपुर


💥23 अगस्त 2020 रविवार का पंचांग व राशिफल💥


🔱जय श्री महाकाल🔱


पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी रविवार, ईस्वी 23 अगस्त 2020, सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।


💥राहुकाल सायं 17 बजकर 14 मिनट से 18 बजकर 52 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा


🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 58 मिनट स 12 बजकर 05 मिनट तक।


💥पंचमी तिथि सायं 17 बजकर 06 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी।


💥चित्रा नक्षत्र सायं 17 बजकर 06 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र रहेगा।


💥शुभ योग प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग रहेगा।


💥बव करण प्रातः 06 बजकर 30 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा



💥चौघड़िया आज का शुभ समय


🌀चर 07 बजकर 31 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक


🌀लाभ 09 बजकर 09 मिनिट से 10 बजकर 46 मिनिट तक


🌀अमृत 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक।


🌀शुभ 14 बजकर 00 मिनट से 15 बजकर 37 मिनट तक


🏵आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार


प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र एवं बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा। 


🏵आज का चन्द्रबल- मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लिए श्रेष्ठ है।


💥चंद्रमा कन्या राशि पर प्रातः 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।


12 राशियो का राशिफल


🏵मेष- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


🏵वृषभ- किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।


🏵मिथुन- पुरुषार्थ सार्थक होगा। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। जीवनसाथी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिल सकता है, लेकिन नई नौकरी या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे।


🏵कर्क- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।


🏵सिंह- यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।


🏵कन्या- किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


🏵तुला- महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। धन, यश और कीर्ति में व्यवधान आएगा, लेकिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।


🏵वृश्चिक- बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।


🏵धनु- शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन किसी अधिकारी से तनाव भी मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


🏵मकर- गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।


🏵कुंभ- किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।


🏵मीन- विरोधी सक्रिय रहेगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


Comments