जैन धर्मावलंबियों का पर्व रोट तीज आज 21 अगस्त को


💥हर घर में बनेंगे रोट, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालु मंदिर मे अर्पित नही कर पायेगे रोट


बिंदास बोल @ जयपुर : दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों का रोटतीज पर्व शुक्रवार 21 अगस्त को भक्ति भाव से मनाया जावेगा। कोरोना संक्रमण के चलते जैन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बन्द होने के कारण घरों में ही तीन चौबीसी पूजा विधान व श्री रोटतीज व्रत का पूजन-कथा का श्रवण व पाठ किया जावेगा।अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद्  के महामंत्री विनोद जैन 'कोटखावदा ' ने बताया कि घरों में रोट बनाये जायेगे किन्तु धर्मस्थल श्रद्धालुओं के लिए बन्द होने के कारण श्रद्धालु मन्दिर मे ठाकुर जी के दर्शन नही कर पाएंगे और ठाकुर जी को रोट नहीं चढाए जाएंगे । सरकारी दिशा निर्देशो को ध्यान रखते हुए इस बार रोटतीज पर होने वाला तीन चौबीसी पूजा विधान घरों में ही किया जावेगा। घरो मे रहकर ही महिलाए अक्षय निधि की प्राप्ति के लिए रोट तीज का व्रत रखेगी। हर घर मे रोट के साथ खीर , तूरई का रायता, उबली हुई मिर्च के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर ऑनलाइन ठाकुर जी दर्शन लाभ लेकर रोट तीज का त्योंहार धूमधाम से मनाया जायेगा।


Comments