💥एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना की अपील गणेश चतुर्थी पर बीज वाले मिट्टी के गणेश जी को करे घर मे आमंत्रित
बिन्दास बोल@ जयपुर : कोरोना कहर के बीच आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिये नोडल अधिकारी एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना के नेतृत्व मे निर्भया स्क्वाड महिला पुलिस टीम ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर "गणेश घर लाओ..पौधा उगाओ" अभियान शुरू किया। इसके तहत निर्भया स्क्वाड टीम ने शुक्रवार को करीब 200 इकोफ्रेडली बीज वाली मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाकर आमजन को बाँटी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने आमजन से अपील की कि गणेश चतुर्थी पर इस बार पीओपी की गणेश प्रतिमा की बजाय इको-फ्रेंडली मिट्टी की बनी गणेश प्रतिमा खरीदें और घर के आँगन मे ही विसर्जन करे।
उन्होने बताया कि निर्भया स्क्वाड टीम पौधे का बीज मिलाकर मिट्टी की गणेश प्रतिमा, मिट्टी के लड्डु व मिट्टी का चूहा बनाकर लोगो को बाँट रही है। ताकि आँगन मे या गमले में डालकर प्रतिमा का आसानी से विसर्जन किया जा सके और इसमें मौजूद बीज मिट्टी के साथ मिलकर थोड़े दिनों बाद एक पौधे का रूप ले ले। "गणेश घर लाओ, पौधा लगाओ" अभियान कल गणेश चतुर्थी की शाम तक जारी रहेगा।
Comments