💥निर्भया स्क्वाड घर-घर जाकर महिला जागरूकता का अलख जगायेगी
💥महिलाए समानता के अधिकारो के लिये अब जागो : एडिशनल डीसीपी
बिंदास बोल @ जयपुर: महिलाओ को समाज मे पुरुष के बराबर समानता का अधिकार मिले, इसके लिये आज बुधवार को जयपुर कमिशनरेट की महिला पुलिस निर्भया स्क्वाड टीम की ओर से विश्व समानता दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
निर्भया स्क्वाड की नोडल अधिकारी एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना के नेतृत्व मे निर्भया टीम अपनी बीट के क्षेत्र मे घर-घर जाकर "महिला समानता जागरूकता" का अलख जगायेंगी। महिलाओ व बच्चियो को समानता के अधिकारो के बारे मे जानकारी देगी। इस मौके पर नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने सभी महिलाओ से अपील की है कि महिलाए समानता के अधिकारो के लिये गिडगिडाना या झुकना बन्द कर दे..अब अपने अधिकारो के लिये जाग जाए। महिलाए अब डरना छोड दे, निर्भय रहे क्योकि निर्भया आपके साथ है और विश्व महिला समानता दिवस अवश्य सेलेब्रेट करे।
💥वही बिंदास बोल की सम्पादक रीमा गोधा ने भी महिलाओ से अपील की है कि महिलाए अपने अधिकारो की सुरक्षा के लिये आवाज उठाना सीखे। घूंघट मे मुंह छिपाकर या नजरे झुकाकर नही..गर्व से मस्तक ऊंचा करके चलना सीखे। अगर कोई बड़ी समस्या हो तो घबराये नही, जयपुर महिला पुलिस से मदद ले। निर्भय बने, निर्भया आपके साथ है।
Comments