9 सितंबर 2020 बुधवार का पंचांग
🔱जय श्री महाकाल🔱
पं हरीश शर्मा ज्योतिष मार्तण्ड ने बताया कि श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष सप्तमी बुधवार, ईस्वी 09 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।
💥राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 18 मिनट से 13 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥सप्तमी तिथि रात्रि 02 बजकर 08 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी।
💥कृतिका नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 15 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
💥हर्षण योग सायं 18 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वज्र योग रहेगा।
💥विष्टि करण मध्याह्न 13 बजकर 10 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
💥चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🌀लाभ 06 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक
🌀अमृत 07 बजकर 36 मिनिट से 09 बजकर 10 मिनिट तक
🌀शुभ 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक।
🌀चर 15 बजकर 25 मिनट से 16 बजकर 59 मिनट तक।
👏आज सप्तमी का श्राद्ध रहेगा
💥आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार
प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र मेष राशि मे, बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा।
🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन के लिए श्रेष्ठ है।
💥चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।
12 राशियो का राशिफल
🏵मेष: परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिश्रम ज्यादा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य आज बेहतरीन रहेगा।
🏵वृष:बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खर्च ज्यादा होंगे साथ ही आय की स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। काम में मन नहीं लगेगा। अपना चित्त बनाए रखें।
🏵मिथुन: संपत्ति को लेकर विरोध हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है लेकिन मन शांत रहेगा। परिवार में समस्या बढ़ सकती है। रुकावटों का सामना करना होगा।
🏵कर्क: आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका सम्मान होगा और ख्याति बढे़गी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है।
🏵सिंह: अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।आपके कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। किसी भूमि या भवन से आय बढ़ सकती है।
🏵कन्या: मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी योजनाएं जल्द ही लागू हो सकेंगी। आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
🏵तुला: परिश्रम ज्यादा रहेगा और नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा।
🏵वृश्चिक: स्वयं के उत्तेजित स्वभाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। आपके कुछ दुश्मन आपको परेशानी दे सकते हैं। व्यवसाय के दूर स्थान पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🏵धनु: आज का दिन लाभदायक रहेगा। करीबियों की प्रगति मन को खुश करेगी। विदेश जाने का योग बन सकता है। आलस्य से घिरे रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र से मिलना हो सकता है।
🏵मकर: यात्रा कम करने का प्रयास करें। सचेत रहने की आवश्यकता है।मानसिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🏵कुंभ: नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको धैर्य एवं शांति बनाये रखने की आवश्यकता है। आपकी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
🏵मीन: घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत पर नियंत्रण रखें।
Comments